चायना ओपन बैडमिंटन में भारत की अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने मंगलवार को अपना क्वालीफाइंग मैच जीतकर टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में जगह बना ली है। चीन के फुजोउ में इस जोड़ी ने पहले दौर में ली झी हुएई और वू टी जुंग की चीनी ताइपे की जोड़ी को 24-22, 27-7 से हराने के बाद निकलास नोहर और सारा थिगेसन की डेनमार्क की जोड़ी को 21-16, 19-21, 22-20 से मात दी।
भारतीय जोड़ी को बुधवार को मुख्य ड्रा के पहले दौर में माथियास क्रिस्टेनसन और क्रिस्टीना पेडरसन की डेनमार्क की जोड़ी से मुकाबला खेलेगी। साइना नेहवाल और पीवी सिंधु सहित भारत के अन्य शीर्ष खिलाड़ी भी इसी दिन अपना मुकाबला खेलेंगे। साइना नेहवाल तथा एचएस प्रणय इस टूर्नामेंट को जीतकर दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स में प्रवेश करना चाहेंगे।