पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम (फाइल फोटो)
- फोटो : paralympicindia twitter
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है और लगातार इस वैश्विक महामारी की वजह से लोग प्रभावित हो रहे हैं। ताजा मामले में भारत के अर्जुन पुरस्कार विजेता और दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम की बृहस्पतिवार को यहां अस्पताल में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई।
भारतीय पैरा बैडमिंटन के अध्यक्ष एनसी सुधीर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, ‘हमें यह सूचित करते हुए दुख है कि रमेश टीकाराम का आज दोपहर निधन हो गया।’
सुधीर ने बताया कि 51 साल के टीकाराम को बुखार और खांसी थी और उन्हें 29 जून को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि टीकाराम के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।
टीकाराम के मित्र केवाई वेंकटेश ने बताया कि इस खिलाड़ी ने 2001 में देश में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट को लाने में अहम भूमिका निभाई थी।