फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टूर फाइनल्स पर कोई भी फैसला लेने से पहले चीन से बात करेगा BWF

Sat, 11 Jul 2020 05:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शनिवार को कहा कि वह सत्र के अंतिम विश्व टूर फाइनल्स पर फैसला लेने से पहले चीन से और ‘अधिक स्पष्टता’ का इंतजार कर रहा है। विश्व टूर फाइनल्स का आयोजन दिसंबर में होना है। चीन के खेल प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश इस साल बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक के ट्रायल के अलावा किसी भी पूर्व नियोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करेगा।

विज्ञापन


इस फैसले से कई टूर्नामेंट के आयोजन पर संशय बन गया है, जिसमें ग्वांग्झू में विश्व टूर फाइनल्स भी शामिल है जिसे कोविड-19 महामारी के चलते संशोधित कैलेंडर में एक हफ्ते खिसकाकर 16 से 20 दिसंबर तक कर दिया गया था। बैडमिंटन की संचालन संस्था ने एक बयान में कहा, 'बीडब्ल्यूएफ चीन में खेल प्रशासन द्वारा 2020 के बचे हुए समय में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पांबदी के संबंध में घोषित किए गए निर्देशों से वाकिफ है।'

इसके अनुसार, 'बीडब्ल्यूएफ हालात पर और अधिक स्पष्टता के लिए अपने संबंधित साझेदारों के साथ संपर्क में हैं जिसमें चीन बैडमिंटन संघ शामिल है कि बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट कैलेंडर 2020 इससे किस तरह प्रभावित होगा।'
विज्ञापन


देश में होने वाले अन्य टूर्नामेंट में अगस्त में होने वाले चाइना मास्टर्स को पहले ही रद्द किया जा चुका है जबकि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चाइना ओपन विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट और फुजोऊ चाइना ओपन विश्व टूर सुपर 750 का आयोजन अब भी साल के अंत में निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें