फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ओपन की हार को भुलाने उतरेंगी सिंधु, कोरिया ओपन में प्रणीत-साइना और कश्यप पर निगाहें

Tue, 24 Sep 2019 08:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु और साई प्रणीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विश्व चैंपियन पीवी सिंधू चीन ओपन के शुरूआत में बाहर होने की निराशा से उबरकर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर का खिताब जीतने के लिए अपनी कवायद शुरू करेंगी।

विज्ञापन

 
विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू पिछले सप्ताह चीन ओपन सुपर 1000 के दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से हार गयी थी। कोरिया ओपन में 2017 की विजेता 26 वर्षीय भारतीय को अब इसे भुलाकर इंचियोन में होने वाले टूर्नामेंट पर ध्यान देना होगा जिसमें उनका पहला मुकाबला अमेरिका की बीवेन झांग से होगा। 

सिंधू ने बीवेन को बासेल में विश्व चैंपियनशिप में हराया था लेकिन उन्हें चीन में जन्मी शटलर के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पिछले साल बीवेन ने दो बार सिंधू को हराया था। 

विज्ञापन

फॉर्म में वापसी करना चाहेंगी साइना

खराब फार्म में चल रही साइना नेहवाल भी कोरिया ओपन से फार्म में वापसी करने की कोशिश करेगी जहां उनका पहला मुकाबला कोरिया की किम गा इयुन से होगा। साइना का किम के खिलाफ रिकार्ड 2-0 का है।

प्रणीत से उम्मीदें

विश्व चैंपियनशिप में भारत के पुरूष वर्ग में 36 साल के इंतजार को खत्म करने वाले बी साई प्रणीत भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। वह चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। प्रणीत को शुरू में ही हालांकि डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। 
विज्ञापन

युगल में सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर दारोमदार

पारूपल्ली कश्यप पहले दौर में क्वालीफायर से भिड़ेंगे। पुरूष युगल में सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना पहले दौर में ताकेशी कामुरा और कीगो सोनोदा की चौथी वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी से होगा। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी पहले दौर में क्वालीफायर्स से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें