फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton Ranking: बैडमिंटन रैंकिंग में प्रणय की शीर्ष 15 में वापसी, लक्ष्य नौवें स्थान पर कायम

Tue, 27 Sep 2022 10:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चोट की वजह से विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन में नहीं खेलने वालीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिलाओं की सूची में छठवें नंबर पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीडब्ल्यूएफ की ओर से मंगलवार को जारी की गई विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में स्टार भारतीय शटलर एचएस प्रणय की शीर्ष 15 में वापसी हुई है। प्रणय विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन सुपर 750 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। इससे वह 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं युवा लक्ष्य सेन नौवां स्थान कायम रखे हुए हैं। किदांबी श्रीकांत एक स्थान फायदे के साथ 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


चोट की वजह से विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन में नहीं खेलने वालीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिलाओं की सूची में छठवें नंबर पर बरकरार हैं। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल एक स्थान फायदे के साथ 31वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

पुरुष युगल में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सात्विक साईराज रैंकिंरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर पर बनी हुई है। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी तीन पायदान चढ़कर 23वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी दो स्थान लाभ के साथ 23वें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें