यूपी के उन्नाव जिले में केपी बैडमिंटन क्लब की ओर से तीन दिवसीय जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव स्मारक जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप किया गया। इसका शुभारंभ अपर जिला जज कुमोदिनी वर्मा ने किया। 15 वर्ष से कम महिला युगल में वर्तिका और अदिति सिंह ने अंशिका सिंह और निहारिका सिंह की जोड़ी को 11-3 व 11-6 के सेटों में हराकर फाइनल का खिताब जीता।
ओपेन प्रतियोगिता के पुरुष एकल में ऋषभ पांडेय ने आरव सिंह को 21-14 व 21-14 के सीधे सेटों में हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। अभिषेक चंदेल ने शिवेंद्र को 21-16, 21-13 के सीधे सेटों में हराकर सेमी फाइनल में स्थान पक्का किया। 13 वर्ष से कम महिला एकल में अदिति सिंह ने अनिष्का सिंह को 11-6, 11-9 से हराकर फाइनल में जीत दर्ज की। 15 वर्ष से कम महिला युगल में वर्तिका और अदिति सिंह ने अंशिका सिंह और निहारिका सिंह की जोड़ी को 11-3 व 11-6 के सेटों में हराकर फाइनल का खिताब जीता।