फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने किया उलटफेर, विश्व नंबर-1 को चौंकाया; फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

Sat, 11 Apr 2026 12:37 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निंगबो (चीन)

सार

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ उन्होंने 59 साल बाद भारत के लिए इतिहास रचा और कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।
विज्ञापन
आयुष शेट्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के 20 साल के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर फाइनल में जगह बना ली। चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए सेमीफाइनल में आयुष ने जबरदस्त वापसी करते हुए 10-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 75 मिनट तक चला और इस दौरान भारतीय खिलाड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

पिछली हार का लिया बदला
दोनों खिलाड़ी इससे पहले पिछले साल आर्कटिक ओपन में भिड़े थे, जहां वितिदसरन ने सीधे गेम में जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार आयुष ने शानदार वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। पहला गेम हारने के बाद जिस तरह उन्होंने वापसी की, उसने उनकी मानसिक मजबूती को भी साबित किया।

आयुष शेट्टी - फोटो : IANS
59 साल बाद हुआ ऐसा
आयुष शेट्टी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के दूसरे पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, पिछले 59 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। उनसे पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, 2018 में एचएस प्रणय ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। आयुष ने अब कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है, लेकिन उनकी नजर अब स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास बनाने पर होगी। आयुष बैडमिंटन पर भारत की नई सनसनी बनकर उभरे हैं। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में आखिरी पदक 2023 में आया था, जब  सात्विक और चिराग ने पुरुष युगल का खिताब जीता था।

शानदार फॉर्म में हैं आयुष
वर्ल्ड नंबर-25 आयुष का यह प्रदर्शन किसी संयोग से कम नहीं है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर-चार जोनाथन क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से हराया था। इसके अलावा उन्होंने चीनी ताइपे के चिन यू जेन और चीन के ली शी फेंग जैसे मजबूत खिलाड़ियों को भी मात दी। अब आयुष शेट्टी खिताबी मुकाबले में चाऊ तियेन चेन और शी यूकी के बीन होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।
विज्ञापन

आयुष शेट्टी - फोटो : BAI
दूसरे भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
टूर्नामेंट में भारत के अन्य स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पीवी सिंधू दूसरे दौर में बाहर हो गईं, जबकि लक्ष्य सेन पहले ही राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें