फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultan Azlan Shah Cup: खराब मौसम के कारण स्थगित हुआ भारत-बेल्जियम मैच, अब मंगलवार को खेला जाएगा मैच

Mon, 24 Nov 2025 11:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और बेल्जियम के बीच अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मैच खराब मौसम के कारण अब मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बेल्जियम के बीच अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मैच खराब मौसम के कारण अब मंगलवार को खेला जाएगा। भारत और बेल्जियम का मैच समय पर शुरू हुआ लेकिन तीन मिनट बाद ही भारी बारिश के कारण इसे रोकना पड़ा। इसके बाद मैच रात 8:45 से शुरू हुआ लेकिन मौसम में सुधार नहीं देखते हुए मैच को कल तक स्थगित करने का फैसला किया गया। आयोजकों द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'भारतीय पुरूष हॉकी टीम का बेल्जियम के खिलाफ सुल्तान अजलन शाह कप का मैच स्थगित कर दिया गया है। अब यह मैच कल होगा।' भारत छह साल बाद टूर्नामेंट में खेल रहा है। पहले मैच में भारत ने कोरिया को 1-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें