फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabaddi World Cup: चीनी ताइपे को हराकर भारतीय महिला टीम बनी कबड्डी विश्व कप की विजेता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 24 Nov 2025 08:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को कबड्डी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
कबड्डी विश्व कप - फोटो : @ProKabaddi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को कबड्डी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म दिखाया। ग्रुप चरण के सभी मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने ईरान को 33-21 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। चीनी ताइपे भी अपने ग्रुप में अपराजित रही और सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराकर फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी बधाई
भारतीय महिला कबड्डी टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, कबड्डी विश्व कप 2025 जीतकर देश को गर्व महसूस कराने के लिए हमारी इंडियन विमेंस कबड्डी टीम को बधाई!
 

हरियाणा स्टीलर्स के कोच गदगद हुए
भारतीय टीम की जीत पर बात करते हुए हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, 'महिला टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है। टीम का आत्मविश्वास और सामूहिक खेल लाजवाब था। एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी होने के नाते मैं जानता हूं कि इस स्तर तक पहुंचना कितना मुश्किल होता है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ढेरों बधाई।'
विज्ञापन


पुनेरी पल्टन के कोच ने जताई खुशी
वहीं, पुनेरी पल्टन के मुख्य कोच अजय ठाकुर ने कहा, 'ढाका में महिला टीम ने लगातार दूसरा विश्व कप अपने नाम किया, यह भारत के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उनकी शानदार रन और दमदार प्रदर्शन से पता चलता है कि पिछले कुछ वर्षों में महिला कबड्डी कितनी आगे बढ़ी है। यह खेल की वैश्विक लोकप्रियता का भी प्रमाण है, और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह गति और बढ़ेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें