रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में सम्मान की बात है। यह कहना अवतार सिंह का। वह रियो ओलंपिक में भारत की ओर से पुरुष वर्ग में एकमात्र जूडो खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेंगे। सोमवार को वह रियो के लिए रवाना हुए।
इससे पहले अवतार ने अमर उजाला को बताया कि जूडो पूरे यूरोपीय देशों में खेला जाता है। इसमें विदेशी खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। वहां मेडल हासिल करने के लिए कड़ी चुनौती पेश करूंगा।
ऐसे हुआ चयन
मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले अवतार ने बताया कि रियो के लिए भारतीय दल में जगह बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। वर्ल्ड क्लास जूडो के टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर उसे जीतते हुए प्वाइंट इकट्ठे किए। इससे मेरी रैंकिंग बढ़ी है। इस आधार पर देश के अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए मेरा चयन हुआ।