कब-कब भिड़े जोकोविच और सितसिपास
| साल |
इवेंट |
राउंड |
विजेता |
| 2022 |
निट्टो एटीपी फाइनल्स |
RR |
जोकोविच |
| 2022 |
एटीपी मास्टर्स 1000 पेरिस |
SF |
जोकोविच |
| 2022 |
एस्टाना कजाकिस्तान |
F |
जोकोविच |
| 2022 |
एटीपी 1000 मास्टर्स रोम इटली |
F |
जोकोविच |
| 2021 |
फ्रेंच ओपन |
F |
जोकोविच |
| 2021 |
एटीपी 1000 मास्टर्स रोम |
QF |
जोकोविच |
| 2020 |
फ्रेंच ओपन |
SF |
जोकोविच |
| 2020 |
दुबई ओपन |
F |
जोकोविच |
| 2019 |
एटीपी मास्टर्स 1000 पेरिस |
QF |
जोकोविच |
| 2019 |
एटीपी मास्टर्स 1000 शंघाई |
QF |
सितसिपास |
| 2019 |
एटीपी मास्टर्स 1000 मैड्रिड |
F |
जोकोविच |
| 2018 |
एटीपी मास्टर्स 1000 कनाडा |
R16 |
सितसिपास |
जोकोविच की मौजूदा एटीपी रैंकिंग पांच है, जबकि सितसिपास चौथे स्थान पर हैं। दोनों अब तक 12 बार आमने-सामने आ चुके हैं और जोकोविच का सितसिपास के खिलाफ 83 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। यानी जोकोविच ने 12 में से 10 मैच जीते हैं, जबकि सितसिपास को दो में जीत मिली है। दोनों इससे पहले पांच अलग-अलग खिताबी मुकाबले में सामने आ चुके हैं, जिसमें से जोकोविच ने सभी मैच जीते हैं।
सितसिपास और जोकोविच
दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2022 में निट्टो एटीपी फाइनल्स में खेला गया था। यह मैच जोकोविच ने 6-4, 7-6 से अपने नाम किया था। वहीं, 2021 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी दोनों आमने-सामने आए थे। तब जोकोविच ने सितसिपास को 6-7 2-6 6-3 6-2 6-4 से हराया था। यानी शुरुआती दो सेट में पिछड़ने के बाद जोकोविच ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी।