फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATP Rankings: 21 साल में फेडरर पहली बार शीर्ष 20 से बाहर, 13 स्थान के नुकसान से रोजर 30वें नंबर पर खिसके

Mon, 31 Jan 2022 10:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

साल के पहले ग्रैंडस्लैम में नहीं खेलने के बावजूद सर्बिया के नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 358 हफ्तों से शीर्ष पर कायम हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के उपविजेता दानिल मेदवेदेव दूसरे  स्थान पर हैं।
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोजर फेडरर 21 साल में पहली बार एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलने वाले 40 वर्षीय फेडरर 13 स्थान के नुकसान के साथ 30वें स्थान पर खिसक गए हैं। अप्रैल 2001 के बाद यह पहला मौका है जब स्विस स्टार शीर्ष बीस में नहीं हैं। 
विज्ञापन


घुटने की सर्जरी के चलते फेडरर ने विंबलडन के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। फेडरर के फरवरी और मई 2020 में घुटने के दो ऑपरेशन हुए थे। उसके बाद से उन्होंने सिर्फ पांच टूर्नामेंट में चुनौती पेश की है। ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम 21 पायदान नीचे 37वें नंबर पर खिसक गए हैं।

जोकोविच शीर्ष और नडाल पांचवें नंबर पर कायम
साल के पहले ग्रैंडस्लैम में नहीं खेलने के बावजूद सर्बिया के नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 358 हफ्तों से शीर्ष पर कायम हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के उपविजेता दानिल मेदवेदेव दूसरे, जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे, ग्रीस के सितसिपास चौथे और रिकॉर्ड 21 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल पांचवें स्थान पर कायम हैं।  
विज्ञापन


मरे 100 में शुमार होने के करीब
तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे 11 स्थान ऊपर 102वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह मई 2018 के बाद पहली बार शीर्ष 100 में शुमार होने के करीब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें