फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Equestrian: लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन ने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप की एनईसी नोविस फॉल्ट एंड आउट प्रतियोगिता जीती

Mon, 31 Jan 2022 10:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दोनों घुड़सवारों ने 20-20 अंक हासिल किए लेकिन मलिक अपना खेल पूरा करने में 74 सेकंड लिए जबकि राय ने 78 सेकंड का समय लिया। दूसरी प्रतियोगिता ‘ग्रेड तीन फॉल्ट एंड आउट’ में धृति वाधवा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
घुड़सवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन पाटिल ने अमेच्योर राइडर्स राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप की ‘एनईसी नोविस फॉल्ट एंड आउट’ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय घुड़सवारी महासंघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


व्लादिमीर (घोड़े का नाम) की सवारी करते हुए 61वीं कैवेलरी के पाटिल ने शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 75 सेकंड में अपना चरण पूरा करते हुए 22 अंक हासिल किए। इसमें दूसरा और तीसरा स्थान मेजर कुणाल मलिक और शौर्य राय ने अपने घोड़े क्रमश: क्रिस्पिन 14 और स्कॉच की सवारी करते हुए हासिल किए। 

दोनों घुड़सवारों ने 20-20 अंक हासिल किए लेकिन मलिक अपना खेल पूरा करने में 74 सेकंड लिए जबकि राय ने 78 सेकंड का समय लिया। दूसरी प्रतियोगिता ‘ग्रेड तीन फॉल्ट एंड आउट’ में धृति वाधवा ने पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कॉनर नाम के घोड़े की सवारी करते हुए 78 सेकंड में अपना चरण पूरा किया और 20 अंक बनाए। इसमें दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: नितिन गुप्ता और कृष अग्रवाल ने हासिल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें