फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics: सौ मीटर की बाधा दौड़ धाविका ज्योति याराजी पुरानी तकनीक पर लौटी, एशियाई स्वर्ण पर नजरें

Fri, 23 May 2025 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योति ने कहा, 'मैंने 2024 ओलंपिक से पहले तकनीक में बदलाव किया था, लेकिन दो बार चोट लग गई। मैंने और मेरे कोच जेम्स हिलियेर ने अब तय किया है कि पुरानी तकनीक ही जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
ज्योति याराजी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की एशियाई खेल रजत पदक विजेता सौ मीटर की बाधा दौड़ धाविका ज्योति याराजी ने चोट लगने के बाद अपनी रनिंग तकनीक में बदलाव का इरादा छोड़ दिया है और अब उनकी नजरें पुरानी तकनीक के साथ एशियाई चैम्पियनशिप खिताब बरकरार रखने पर लगी हैं। याराजी दक्षिण कोरिया के गुमी में 27 से 31 मई तक होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग ले रही भारत की 59 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2023 में बैंकॉक में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन


उन्होंने टीम की रवानगी से पहले कहा, 'मैंने 2024 ओलंपिक से पहले तकनीक में बदलाव किया था, लेकिन दो बार चोट लग गई। मैंने और मेरे कोच जेम्स हिलियेर ने अब तय किया है कि पुरानी तकनीक ही जारी रखेंगे जिसमें बाधाओं के बीच आठ कदम उठाती हूं।' याराजी ने कहा, 'अगर मैं स्वस्थ और चोटमुक्त रही तो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सकूंगी और यही मेरा लक्ष्य है। मैं छोटी छोटी गलतियों से सबक लेकर उनमें सुधार करना चाहती हूं।'

वहीं 5000 और 10000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुके गुलवीर सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालिफाई करना है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि कोरिया में विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई कर सकूंगा। मैंने 5000 मीटर में क्वालिफिकेशन मार्क हासिल कर लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें