फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athlete Commission: पहली बार बना चुना गया एथलीट कमीशन, सिंधू, मेरी, मीरा, रानी और भवानी बनीं सदस्य

Mon, 14 Nov 2022 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एथलीटों ने आईओए का 10 सदस्यीय एथलीट कमीशन खुद चुना है। यह कमिशन पहली बार बना चुना गया है। सिंधू, मेरी कॉम, मीरा, रानी और भवानी 
 
विज्ञापन
एथलीट कमिशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ के इतिहास में पहली बार चुना गया एथलीट कमीशन स्थापित हुआ, जिसके सदस्यों में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, टोक्यो ओलंपिक की रजत विजेता मीराबाई चानू, लंदन ओलंपिक पदक विजेती एमसी मेरी कॉम, शूटर गगन नारंग, पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल, तलवारबाज भवानी देवी, एशियाड स्वर्ण विजेता रोअर बजरंग लाल, शॉटपुटर ओमप्रकाश करहाना, राष्ट्रमंडल खेलों में 7 स्वर्ण जीतने वाले अचिंत शरत कमल और विंटर ओलंपियन शिवा केशवन शामिल हैं। कमीशन के सदस्य मंगलवार को चेयरमैन और वाइस चेयरपरसन चुनेंगे। 
विज्ञापन


नाम वापसी की समय सीमा और उम्मीदवार बढ़े
सोमवार की देर रात 36 खेल संघों ने 71 खिलाडिय़ों को कमीशन चुनने के लिए वोटिंग अधिकार दिया। साथ ही 39 खिलाडिय़ों को अस्थाई उम्मीदवार घोषित किया गया, सुबह साढ़े आठ बजे तक नाम वापसी की सीमा थी, लेकिन सोमवार की सुबह न सिर्फ नाम वापसी की सीमा बढ़ा दी गई बल्कि उम्मीदवारों में तीन खिलाडिय़ों का नाम भी बढ़ा दिया गया। इनमें मनिका बत्रा का नाम भी शामिल था। हालांकि एथलीट कमीशन ने इन 42 उम्मीदवारों में से 10 एथलीट सर्वसम्मति से चुनने का विकल्प चुना। इसके बाद ही कमीशन ने 10 नाम चुने। एथलीटों ने शरत को मनिका पर वरीयता दी। इस कमीशन में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद एथलीट कमीशन के सदस्य अभिनव बिंद्रा और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया एथलीट कमीशन के सदस्य सरदार सिंह भी जुड़ेंगे। 

शरत ने बताया ऐतिहासिक क्षण
शरत कमल ने एथलीट कमीशन का सदस्य बनने के बाद कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। अब खिलाडिय़ों को खेल प्रशासन में घुसने का मौका मिलेगा। उन्हें इसकी भी बारीकियां पता लगेंगी। शरत के मुताबिक मंगलवार को कमीशन की बैठक होगी, जिसमें चेयरमैन और वाइसचेयरपरसन का चयन किया जाएगा। हालांकि सूत्र बताते हैं कि गगन नारंग चेयरमैन और पीवी सिंधू वाइसचेयरपरसन चुनी जा सकती हैं।
विज्ञापन


आठ विशेष खिलाडिय़ों को चुनेगा कमीशन
एथलीट कमीशन के चेयरमैन और वाइसचेयरपरसन को आईओए की कार्यकारिणी में वोट का अधिकार होगा। साथ ही कमीशन आठ विशेष खिलाडिय़ों का भी चयन करेगा। इन्हें वोटिंग का अधिकार होगा। रिटर्निंग ऑफिसर उमेश सिन्हा ने कहा कि खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र देने के बाद कहा कि रविवार की देर रात अस्थाई सूची तैयार की गई थी, जिसके चलते सोमवार को नाम वापसी का समय बढ़ाना पड़ा। 

एथलीट कमीशन के सदस्य
गगन नारंग (शूटिंग), पीवी सिंधू (बैडमिंटन), एमसी मेरी कॉम (बॉक्सिंग), मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग), भवानी देवी (फेंसिंग), रानी रामपाल (हॉकी), अचिंता शरत कमल (टेबल टेनिस), ओमप्रकाश करहाना (एथलेटिक्स), बजरंग लाल ठाकर (रोइंग), शिवा केशवन (लूज)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें