फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य पटेल ने रचा इतिहास

Mon, 03 Dec 2012 12:55 AM IST
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय ड्राइवर आदित्य पटेल ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इतिहास रचते हुए सिडविन फेस्टीवल आफ स्पीड में जेके एशिया सीरीज की अंतिम रेस में पहला स्थान कब्जा कर इतिहास रचा।
विज्ञापन


उनके टीम साथी अखिल खुशलानी दिन की पहली रेस में दूसरे स्थान पर रहे। चेन्नई के पटेल ने यूरो इंटरनेशनल का प्रतिनिधित्व करते हुए सर्किट के 5.14 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दस लैप की रेस पूरी करने में 20 मिनट 13.116 सेकेंड का समय लेते हुए सबको पीछे छोड़ दिया। चैंपियनशिप में पदार्पण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के एस्टन हेयर पहली रेस में पहले और दूसरी रेस में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें