फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई युवा खेल: भारत की 23 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम बहरीन रवाना, इस दिन से शुरू होगी प्रतियोगिता

Tue, 21 Oct 2025 04:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम में ध्रुव खरब, उधम सिंह राघव, खुशी चंद, अहाना शर्मा और चंद्रिका भोरशी पुजारी जैसे प्रतिभाशाली मुक्केबाज शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। इस टीम में वे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित एशियाई अंडर-17 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
मुक्केबाजी टीम - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की 23 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम तीसरे एशियाई युवा खेलों में भाग लेने के लिए बहरीन की राजधानी मनामा रवाना हो गई है। ये खेल 23 अक्तूबर से शुरू होंगे। टीम में ध्रुव खरब, उधम सिंह राघव, खुशी चंद, अहाना शर्मा और चंद्रिका भोरशी पुजारी जैसे प्रतिभाशाली मुक्केबाज शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। इस टीम में वे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित एशियाई अंडर-17 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 43 पदक जीते थे और समग्र तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन


टीम का चयन इस वर्ष की शुरुआत में हुई छठी अंडर-17 जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। स्वर्ण पदक विजेताओं का सीधा चयन किया गया, जबकि रजत पदक विजेताओं को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया। भारतीय टीम अंडर-17 आयु वर्ग में 14 भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेगी, जिनमें लड़कों और लड़कियों के लिए सात-सात भार वर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें