फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: 23 साल बाद भारत करेगा फिडे विश्व कप की मेजबानी, गोवा में दिखेगी भारतीय सितारों की चमक

Tue, 21 Oct 2025 04:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को टूर्नामेंट का आधिकारिक लोगो और थीम सॉन्ग लॉन्च किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में तीन स्थान भी मिलेंगे।
विज्ञापन
चेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिडे विश्व कप शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन इस साल गोवा में 31 अक्तूबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को टूर्नामेंट का आधिकारिक लोगो और थीम सॉन्ग लॉन्च किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में तीन स्थान भी मिलेंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डी. गुकेश के अलावा अर्जुन एरिगेसी, आर. प्रज्ञानंद, अनीश गिरी, वेसली सो, विंसेंट केमेर, हैंस नीमैन, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव, इयान नेपोम्नियाश्चि, रिचर्ड रेपोर्ट, विदित गुजराती और निहाल सरीन जैसे शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत की उभरती दिव्या देशमुख वाइल्ड कार्ड के जरिये ओपन वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि फिडे विश्व कप 23 साल बाद भारत में आयोजित हो रहा है। पिछली बार 2002 में यह टूर्नामेंट भारत में हुआ था, जब विश्वनाथन आनंद ने खिताबी जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें