फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Shooting Championship: इलावेनिल ने एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता; शाम्भवी ने बनाया एशियाई जूनियर रिकॉर्ड

Sat, 07 Feb 2026 09:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन ने जापान की मिसाकी नोबाटा की कड़ी चुनौती को पछाड़कर एशियन चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
विज्ञापन
इलावेनिल वलारिवन - फोटो : https://www.olympics.com/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन ने दबाव में शानदार संयम दिखाते हुए जापान की मिसाकी नोबाटा की कड़ी चुनौती को पछाड़कर शनिवार को एशियन चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में मेघना सज्जनर ने कांस्य पदक हासिल किया। इलावेनिल, आर्या बोर्से और मेघना सज्जनर की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर कर्णी सिंह परिसर में भारत की महिला राइफल निशानेबाजों के लिए दिन को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम्भवी ने भी जीता सोना
शाम्भवी क्षीरसागर ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल में एशियाई जूनियर फाइनल्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया, जहां मान्यता सिंह और अनीशा शर्मा ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस भारतीय तिकड़ी ने कजाखस्तान को पीछे छोड़ते हुए टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। महिला सीनियर फाइनल में इलावेनिल पांच-पांच निशाने की शुरुआती दो सीरीज के बाद पांचवें स्थान पर थीं, लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे वापसी करते हुए 18वें निशाने तक बढ़त बना ली। उन्होंने अंत तक धैर्य बनाए रखा और 252.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। मिसाकी नोबाटा (251.5) को रजत और मेघना (229.5) को कांस्य मिला।

आर्या बोर्से 18वें शॉट तक पदक की दौड़ में थीं, लेकिन 9.8 के कम स्कोर के बाद वह बाहर हो गईं। मिसाकी ने अंतिम चरण में लगातार दो 10.8 के निशाने के साथ अपना अभियान पूरा किया, लेकिन इलावेनिल ने एलिमिनेशन चरण में 10.9 सहित उच्च स्कोर वाले निशाने लगाकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इलावेनिल, आर्या और मेघना ने टीम स्पर्धा में 1892.6 के संयुक्त स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। जापान (1879.7) और कजाखस्तान (1875.6) को क्रमशः रजत और कांस्य मिला। जूनियर महिला फाइनल में शाम्भवी क्षीरसागर ने 253.7 का शानदार स्कोर कर नया एशियन जूनियर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2024 में जकार्ता में ईशा अनिल टकसाले द्वारा बनाए गए 253.1 के रिकॉर्ड को तोड़ा। मान्यता सिंह (249.7) चार अंकों से पीछे रहीं, जबकि अनीशा शर्मा ने 227.5 के साथ कांस्य जीता।

दिन की शुरुआत में भारत ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी क्लीन स्वीप किया। 10 मीटर एयर पिस्टल पूर्व विश्व नंबर एक सौरभ चौधरी ने स्वर्ण, जबकि कमलजीत चौधरी और मौजूदा विश्व चैंपियन रविंदर सिंह ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। युवाओं की श्रेणी में योगेश कुमार ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदक खाते में इजाफा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें