फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: विश्व चैंपियन मुक्केबाज जरीन का दमदार आगाज, वियतनाम की थि ताम को 5-0 से हराया, प्रीति अंतिम-8 में

Sun, 24 Sep 2023 09:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ।

सार

50 किग्रा स्पर्धा में मौजूदा विश्व चैंपियन होने के बावजूद निकहत उन चार मुक्केबाजों में से एक रहीं जिन्हें पहले दौर में बाई नहीं मिली है। प्रतियोगिता में ओलंपिक कोटा भी दांव पर लगा है।
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने रविवार को यहां महिला 50 किग्रा भारवर्ग में वियतनाम की थि ताम एनगुएन पर 5-0 की दबदबे भरी जीत से एशियाई खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में जबकि प्रीति पवार (54 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। निकहत और दो बार की एशियाई चैंपियन एनगुएन के बीच यह मुकाबला मार्च में विश्व चैंपियनशिप फाइनल का दोहराव था जिसमें इस भारतीय मुक्केबाज ने सर्वसम्मत फैसले में जीत दर्ज कर प्री क्वार्टर में जगह बनाई। प्रीति ने भी दबदबा बनाते हुए जोर्डन की सिलिना अलहासनात को हराया।
विज्ञापन

50 किग्रा स्पर्धा में मौजूदा विश्व चैंपियन होने के बावजूद निकहत उन चार मुक्केबाजों में से एक रहीं जिन्हें पहले दौर में बाई नहीं मिली है। प्रतियोगिता में ओलंपिक कोटा भी दांव पर लगा है। इस पर निकहत ने कहा कि वह पहले पेरिस के लिए क्वालिफाई करने पर ध्यान लगा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पहले क्वालिफाई करने पर ध्यान लगाए हूं। फिर मैं फाइनल और स्वर्ण पदक के बारे में सोचूंगी। ’ लाइटवेट वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों मुक्केबाजों को ओलंपिक कोटा मिलेगा।

पहले ही दौर से रहा दबदबा
निकहत ने शुरू से ही सटीक मुक्के जड़ अपनी प्रतिद्वंद्वी को हिलाकर रख दिया जिससे रेफरी को पहले ही राउंड में एनगुएन को 30 सेकंड के अंदर दो बार ‘आठ काउंट’ देने पड़े। दूसरे राउंड में एनगुएन ने वापसी का प्रयास किया लेकिन निकहत ने मजबूत मुक्कों से करारा जवाब दिया और वियतनाम की मुक्केबाज को तीसरी बार ‘आठ काउंट’ मिले।

तीसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज बेहतरीन मुक्कों से अगले दौर में पहुंच गईं। अब निकहत का सामना राउंड 16 में दक्षिण कोरिया की चोरोंग बाक से होगा जबकि प्रीति की भिड़ंत कजाखस्तान की मुक्केबाज और तीन बार की विश्व पदक विजेता झाइना शेकरबेकोवा से होगी। इससे पहले 19 साल की प्रतिभाशाली मुक्केबाज प्रीति ने जोर्डन की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत हासिल की। मैच के बाद जरीन ने कहा, ‘मैंने इस मुकाबले को एकतरफा होने की उम्मीद नहीं की थी लेकिन मेरी योजना इसे ऐसा करने की थी। मेरी योजना पहले दो राउंड सर्वसम्मत फैसले में जीतने की थी ताकि मैं तीसरे राउंड में सहज रहूं।’
विज्ञापन

प्रीति - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल के शुरू में विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाली प्रीति ने हालांकि शुरुआत रक्षात्मक तरीके से की और फिर आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने दमदार मुक्के जड़कर आसानी से शुरुआती दो राउंड अपने नाम किए जिसके बाद रेफरी ने सिलिना को दूसरे और तीसरे राउंड में दो ‘स्टैंडिंग काउंट’ दिए और मुकाबला रोक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें