फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2026: एशियाई खेलों के लिए भारत की टेनिस टीम का एलान, सुमित-साहजा संभालेंगे कमान

Mon, 15 Jun 2026 07:58 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियन गेम्स 2026 के लिए एआईटीए ने भारतीय टेनिस टीम की घोषणा कर दी है। पुरुष वर्ग में सुमित नागल और महिला वर्ग में साहजा यमलपल्ली टीम की अगुवाई करेंगी। टीम में युकी भांबरी, अंकिता रैना और श्रीराम बालाजी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा प्रतिभाओं को भी मौका मिला है।
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : Wimbledon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टेनिस टीम की घोषणा कर दी है। पुरुष वर्ग में भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल और महिला वर्ग में नंबर-1 खिलाड़ी सहजा यमलपल्ली भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगी। एआईटीए की चयन समिति ने अध्यक्ष नंदन बाल की अगुवाई में छह-छह खिलाड़ियों की पुरुष और महिला टीम का चयन किया है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है, ताकि एशियन गेम्स में भारत मजबूत प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन


पुरुष टीम में ये खिलाड़ी शामिल
भारतीय पुरुष टीम में एकल वर्ग के लिए सुमित नागल (विश्व रैंकिंग 277), मानस धामने (378) और दक्षिणेश्वर सुरेश (478) को चुना गया है। डबल्स विशेषज्ञों में युकी भांबरी (विश्व रैंकिंग 24), एन. श्रीराम बालाजी (61) और अनिरुद्ध चंद्रशेखर (90) को टीम में जगह मिली है। रिजर्व खिलाड़ी में करन सिंह, रित्विक बोल्लीपल्ली, निकी कालियांदा पूनाचा शामिल हैं।

महिला टीम में साहजा के नेतृत्व में चुनौती
महिला वर्ग में भारत की नंबर-1 खिलाड़ी साहजा यमलापल्ली (विश्व रैंकिंग 332) के अलावा वैष्णवी अडनकर (396) और वैदेही चौधरी (417) को एकल स्पर्धा के लिए चुना गया है। डबल्स वर्ग में रुतुजा भोसले (125), प्रार्थना थोंबरे (181) और अंकिता रैना (185) को टीम में शामिल किया गया है। रिजर्व खिलाड़ियों में जील देसाई और श्रुति अहलावत शामिल हैं।
विज्ञापन


चयन समिति को टीम से बड़ी उम्मीदें
एआईटीए के महासचिव सुंदर अय्यर ने कहा कि चयन समिति ने खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, अनुभव और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया है। उन्होंने कहा, 'चयन समिति ने पेशेवर सर्किट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया है। हमें विश्वास है कि यह टीम नागोया एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रतिनिधित्व करेगी।'

सितंबर में होंगे एशियन गेम्स
20वें एशियन गेम्स का आयोजन एशियन गेम्स 2026 के तहत जापान के आईची और नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर 2026 तक किया जाएगा। भारतीय टेनिस संघ ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी तैयारियों के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें