फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: एशियाड के लिए चयनित पहलवानों ने लगाई गुहार, विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल 20 अगस्त तक कराने की मांग

Wed, 26 Jul 2023 11:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलवानों की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि उन्होंने 22 और 23 जुलाई को एशियाई खेलों के ट्रायल में शिरकत की है। विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल 10 अगस्त तक होने हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के लिए चयनित पहलवानों ने पीएम नरेंद्र मोदी, खेल मंत्रालय और तदर्थ समिति से विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल 20 अगस्त तक कराने की गुहार लगाई है। पहलवानों की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि उन्होंने 22 और 23 जुलाई को एशियाई खेलों के ट्रायल में शिरकत की है। विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल 10 अगस्त तक होने हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में ट्रायल के लिए इतनी जल्दी एक बार फिर अपने वजन को घटाना उन्हें चोटिल कर सकता है। मानसी अहलावत (57), विशाल कालीरमण (65), अमन सेहरावत (57), पूजा गहलोत (50), विक्की (97), सुनील (87, ग्रीको रोमन), नरिंदर चीमा (97, ग्रीको रोमन) के अलावा अंतिम पंघाल (53), राधिका (62), किरन (76) ने यह पत्र लिखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें