फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेल: कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत भारतीय ध्वजवाहक होंगे, उद्घाटन समारोह में तजिंदरपाल तूर की जगह चुना गया

Sat, 19 Sep 2026 06:56 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, नागोया (जापान)।

सार

एशियाई खेल 2026 का आयोजन जापान के नागोया में हो रहा है। उद्घाटन समारोह में किट न मिलने के कारण तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह अब पवन सहरावत भारत के ध्वजवाहक होंगे। 
विज्ञापन
पवन सहरावत होंगे ध्वजवाहक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले भारत के फ्लैग-बेयरर को बदलना पड़ा। शॉट-पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को आधिकारिक किट समय पर नहीं मिल सकी, इसलिए वह समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी जगह अनुभवी कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत भारत के फ्लैग-बेयरर होंगे। सहरावत पिछली एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा रहे थे। वह शनिवार को निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

तजिंदरपाल तूर को आखिर क्यों हटना पड़ा?

तूर को ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ भारत का फ्लैग-बेयरर बनाया गया था। लेकिन उन्हें अब तक आधिकारिक किट नहीं मिली है। तूर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी किट दोपहर 3 बजे नागोया एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से किट लेने के बाद समय पर ओपनिंग सेरेमनी स्थल पहुंचना उनके लिए मुश्किल होगा। इसलिए उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को समारोह में नहीं आने की जानकारी दी।

किट कहां है और खिलाड़ियों को क्या परेशानी हुई?

तूर ने बताया कि उनकी किट भारत में पड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक एथलेटिक्स टीम में किसी को भी किट नहीं मिली है।

पवन सहरावत को क्यों चुना गया?

30 वर्षीय पवन सहरावत अब तूर की जगह ओपनिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैग-बेयरर होंगे। भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन सहदेव यादव ने इसकी जानकारी दी। सहरावत पिछली एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में शामिल थे।

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: कब शुरू होंगे भारत के मुकाबले, कौन दिला सकता है स्वर्ण और कहां देखें लाइव? यहां जानें सबकुछ

तूर को फ्लैग-बेयरर बनने की जानकारी कब मिली?

तूर के मुताबिक, IOA ने उन्हें शुक्रवार को फ्लैग-बेयरर बनने की जानकारी दी थी। उनका कहना है कि अगर उन्हें यह भूमिका पहले पता होती तो वह समय पर किट हासिल करने की कोशिश कर सकते थे। उन्होंने बताया कि उनके कोच एक दिन पहले यहां पहुंचे थे और वे उनके लिए किट ले सकते थे।

एथलेटिक्स टीम अभी कहां ट्रेनिंग कर रही है?

भारतीय एथलेटिक्स टीम 13 सितंबर से टोक्यो के पास यूनिवर्सिटी ऑफ त्सुकुबा में अनुकूलन शिविर के तहत ट्रेनिंग कर रही है। टीम 21 सितंबर को नागोया पहुंचने वाली है। एथलेटिक्स स्पर्धाएं 23 सितंबर से शुरू होने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें