एलावेनिल वलारिवन ने जीता रजत, पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय निशानेबाज लगातार देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। एलावेनिल का यह दिन का दूसरा पदक है, जिससे उनकी उपलब्धि और भी खास हो गई है। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि ने एशियन गेम्स में भारत का पदक खाता खोला है और इससे देश को गर्व हुआ है। उन्होंने एलावेनिल वलारिवन, विदर्सा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
अमित शाह और किरेन रिजिजू ने भी सराहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत ने एशियन गेम्स में अपने पदकों का सफर रजत पदक के साथ शुरू किया है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने इसे भारत के एशियन गेम्स 2026 अभियान की शानदार शुरुआत बताया और पूरी भारतीय टीम को आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।