फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड: पीवी सिंधू पर रहेंगी नजरें, कबड्डी में भारत की महिला-पुरुष टीमों का फाइनल; सातवें दिन का कार्यक्रम

Fri, 25 Sep 2026 09:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत की सबसे बड़ी नजरें कबड्डी के दोनों फाइनल पर होंगी, जहां महिला और पुरुष टीमें ईरान के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी। इसके अलावा एथलेटिक्स के कई फाइनल, शूटिंग में 50 मीटर राइफल 3P, स्क्वाश के सेमीफाइनल और जापान के खिलाफ पुरुष हॉकी मुकाबला भी दिन के प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
एशियन गेम्स: सातवें दिन का कार्यक्रम - फोटो : IANS-ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन यानी 26 सितंबर को भारत का अभियान 15 खेलों में जारी रहेगा। भारतीय खिलाड़ियों के पास कबड्डी, एथलेटिक्स, शूटिंग, फेंसिंग और स्क्वाश में पदक जीतने के मौके होंगे। महिला और पुरुष कबड्डी टीमें फाइनल में उतरेंगी, जबकि एथलेटिक्स में भी कई अहम फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

कबड्डी में दोनों टीमों के फाइनल पर नजर
भारत के लिए दिन का सबसे बड़ा आकर्षण कबड्डी के दोनों फाइनल होंगे। महिला टीम सुबह 9:30 बजे ईरान के खिलाफ फाइनल खेलेगी, जबकि पुरुष टीम दोपहर 2:30 बजे ईरान के सामने होगी। दोनों मुकाबलों में भारत की पदक की उम्मीदें जुड़ी होंगी।

एथलेटिक्स में कई पदक मुकाबले
एथलेटिक्स में भारत की नजरें कई फाइनल पर रहेंगी। तजिंदरपाल सिंह और करणवीर सिंह पुरुष शॉटपुट फाइनल में शाम 4:30 बजे उतरेंगे। इसके बाद प्राची और किरण महिला 400 मीटर फाइनल में शाम 6:15 बजे, विशाल टीके पुरुष 400 मीटर फाइनल में शाम 6:33 बजे, जबकि पूजा और पारुल चौधरी महिला 1500 मीटर फाइनल में शाम 6:45 बजे प्रतिस्पर्धा करेंगी।

शूटिंग में आशी, तिलोत्तमा और विदर्सा पर नजर
शूटिंग में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में उतरेंगी। टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन सुबह 6:30 बजे शुरू होंगे, जबकि क्वालीफाई करने पर व्यक्तिगत फाइनल सुबह 9:30 बजे होगा।

स्क्वाश में सेमीफाइनल मुकाबले
स्क्वाश में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की मिश्रित युगल जोड़ी सुबह 8:30 बजे हांगकांग की जोड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद अनाहत सिंह सुबह 10:35 बजे महिला एकल सेमीफाइनल और अभय सिंह सुबह 11:15 बजे पुरुष एकल सेमीफाइनल में उतरेंगे।

बैडमिंटन में सिंधू और लक्ष्य सेन पर नजर
बैडमिंटन में लक्ष्य सेन सुबह 6 बजे लोह कीन यू के खिलाफ पुरुष एकल के दूसरे दौर में खेलेंगे। उन्नति हुड्डा सुबह 11:30 बजे, आयुष शेट्टी दोपहर 12:30 बजे और पीवी सिंधू दोपहर 1:30 बजे अपने-अपने एकल मुकाबले खेलेंगी। महिला युगल में ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी दोपहर 2:30 बजे जापान की जोड़ी से भिड़ेगी।

हॉकी में जापान से भिड़ेगी पुरुष टीम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल ए के मुकाबले में दोपहर 1:30 बजे जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: भारत का पूरा कार्यक्रम (26 सितंबर)

समय (IST) खेल इवेंट / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी / टीम
3:58 AM सर्फिंग पुरुष/महिला शॉर्टबोर्ड हीट्स कमली प्रकाश, शुगर शांति गेयन, सिवाराज बाबू
4:00 AM एथलेटिक्स पुरुष मैराथन फाइनल सावन बरवाल, कार्तिक करकेरा
4:30 AM तीरंदाजी रिकर्व/कंपाउंड व्यक्तिगत व टीम क्वालिफिकेशन धीरज बोम्मदेवरा, ज्योति सुरेखा वेन्नम व अन्य
5:30 AM एथलेटिक्स पुरुष डेकाथलॉन थौफीक नौशाद, तेजस्विन शंकर
6:00 AM बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स R2 लक्ष्य सेन vs लोह कीन यू
6:00 AM घुड़सवारी ड्रेसाज दूसरा व्यक्तिगत क्वालिफायर गौरव पुंडीर, हृदय विपुल छेड़ा, श्रुति वोरा, जय सुद
6:00 AM फेंसिंग महिला फॉयल टीम R16 भारत vs इंडोनेशिया
6:05 AM कैनो स्प्रिंट पुरुष कयाक डबल 500m सेमीफाइनल पार्वती गीता, प्रसन्ना कुमार
6:30 AM टेबल टेनिस महिला सिंगल्स R3 यशस्विनी घोरपड़े vs मिवा हारिमोटो
6:30 AM शूटिंग महिला 50m राइफल 3P क्वालिफिकेशन/टीम फाइनल आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद
6:30 AM कैनो स्प्रिंट पुरुष कयाक सिंगल 500m सेमीफाइनल हर्षवर्धन शक्तावत
6:45 AM ई-स्पोर्ट्स Puyo Puyo Champions क्वार्टरफाइनल पारितोष vs डोंगशिन कांग
7:00 AM फेंसिंग पुरुष सेबर टीम R16 भारत vs फिलीपींस
8:15 AM एथलेटिक्स महिला लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन A/B शाइली सिंह, एंसी सोजन
8:20 AM कैनो स्प्रिंट मिक्स्ड कैनो डबल 500m फाइनल राजू रावत, नेहा देवी लैशोनबाम
8:30 AM स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल जोशना चिनप्पा-वेलेवन सेंथिलकुमार vs टैंग मिंग होंग-ली का यी
8:32 AM एथलेटिक्स पुरुष 200m हीट्स अनिमेष कुजुर
9:30 AM शूटिंग महिला 50m राइफल 3P व्यक्तिगत फाइनल* आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद
9:30 AM कबड्डी महिला फाइनल भारत vs ईरान
10:15 AM बॉक्सिंग पुरुष 55kg R16 जादुमणि सिंह vs कार्लो पालम
10:35 AM स्क्वैश महिला सिंगल्स सेमीफाइनल अनाहत सिंह vs सातोमी वातानाबे
10:45 AM बॉक्सिंग पुरुष 90kg R16 कपिल पोखरिया vs सैम एस्ताकी
10:45 AM ई-स्पोर्ट्स Pokémon Unite ग्रुप मैच भारत vs जापान
11:15 AM स्क्वैश पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल अभय सिंह vs मुहम्मद इरफान
11:30 AM बैडमिंटन महिला सिंगल्स R2 उन्नति हुड्डा vs वोंग लिंग चिंग
12:30 PM बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स R2 आयुष शेट्टी vs मखसुत ताजिबुल्लायेव
1:30 PM बैडमिंटन महिला सिंगल्स R2 पीवी सिंधू vs चिउ पिन-चियान
1:30 PM हॉकी पुरुष पूल A भारत vs जापान
2:15 PM बॉक्सिंग महिला 60kg R16 प्रिया vs ओह येओनजी
2:30 PM बैडमिंटन महिला डबल्स R2 ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद vs मायू मात्सुमोतो-युकी फुकुशिमा
2:30 PM कबड्डी पुरुष फाइनल भारत vs ईरान
4:04 PM एथलेटिक्स महिला 100m हर्डल्स ज्योति याराजी
4:12 PM एथलेटिक्स महिला 100m हर्डल्स नंदिनी कोंगन
4:30 PM एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट फाइनल तजिंदरपाल सिंह, करणवीर सिंह
4:33 PM एथलेटिक्स महिला 200m हीट्स हरिता भद्रा
4:41 PM एथलेटिक्स महिला 200m हीट्स उन्नति बोलैंड
5:05 PM एथलेटिक्स पुरुष ट्रिपल जंप प्रवीण चित्रवेल, कार्तिक उन्नीकृष्णन
5:21 PM एथलेटिक्स पुरुष 1500m हीट्स यूनुस शाह
5:31 PM एथलेटिक्स पुरुष 1500m हीट्स गुलवीर सिंह
6:15 PM एथलेटिक्स महिला 400m फाइनल प्राची, किरण
6:33 PM एथलेटिक्स पुरुष 400m फाइनल विशाल टीके
6:45 PM एथलेटिक्स महिला 1500m फाइनल पूजा, पारुल चौधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें