फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: 13वें दिन भारत के कई पदक मुकाबले, लवलीना-परवीन और अंकुश पर नजरें; हॉकी में चीन से फाइनल

Thu, 01 Oct 2026 07:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स 2026 के दो अक्तूबर के दिन भारत की कई खेलों में पदक के लिए दावेदारी होगी। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल अपने-अपने वर्ग के फाइनल में उतरेंगे। वहीं महिला हॉकी टीम चीन के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए खेलेगी। तीरंदाजी, कुश्ती, साइकिलिंग, गोल्फ, वॉलीबॉल, सेपकटकरॉ और कैनो स्लैलम में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : Hockey India-ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में दो अक्तूबर को भारत का अभियान 12 खेलों में जारी रहेगा। भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, मुक्केबाजी, कैनो स्लैलम, ट्रैक साइकिलिंग, गोल्फ, हॉकी, रग्बी सेवन्स, सेलिंग, सेपक टकरॉ, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और कुश्ती में चुनौती पेश करेंगे। भारत के लिए यह दिन पदक के लिहाज से अहम रहने वाला है। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल अपने-अपने वर्ग के फाइनल में उतरेंगे। वहीं महिला हॉकी टीम स्वर्ण पदक के लिए चीन का सामना करेगी। तीरंदाजी और कुश्ती में भी भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक जीतने के मौके होंगे।
विज्ञापन

तीरंदाजी में तीन टीम स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद
तीरंदाजी में भारत का दिन महिला रिकर्व टीम से शुरू होगा। सुबह 5:55 बजे कुमकुम महोद, अंकिता भकत और कीर्ति की भारतीय टीम सेमीफाइनल में चीन का सामना करेगी। इसके बाद महिला रिकर्व टीम के पदक मुकाबले होंगे। सुबह 8:20 बजे धीरज बोम्मदेवरा और कुमकुम महोद की जोड़ी रिकर्व मिश्रित टीम के सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगी। इस मुकाबले के बाद पदक मुकाबले होंगे। पुरुष रिकर्व टीम में धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे सुबह 10:30 बजे सेमीफाइनल में ईरान के सामने होंगे। पुरुष टीम के पदक मुकाबले सुबह 11:25 बजे से शुरू होंगे।

मुक्केबाजी में तीन फाइनल, लवलीना-परवीन-अंकुश पर नजरें
मुक्केबाजी में भारत के लिए सबसे अहम दिन होगा। महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में सुबह 10 बजे लवलीना बोरगोहेन का सामना चीन की बाओ यी से होगा। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में परवीन हुड्डा चीनी ताइपे की निएन-चिन चेन के खिलाफ उतरेंगी। पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में दोपहर 2:45 बजे अंकुश पंघाल का मुकाबला दक्षिण कोरिया के मिनसोंग किम से होगा। इस तरह मुक्केबाजी में भारत के पास एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक मुकाबले होंगे।

कुश्ती में चार भारतीय पहलवानों की चुनौती
  • कुश्ती में भारत के चार पहलवान शुरुआती दौर में उतरेंगे। सुबह 7:08 बजे महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में दिपांशी का सामना जापान की यूई सुसाकी से होगा।
  • 7:25 बजे पुरुषों के फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम वर्ग में रजत रूहल कजाकिस्तान के येदिगे कासिमबेक्ल से भिड़ेंगे।
  • महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में सुबह 7:32 बजे प्रिया का मुकाबला किर्गिस्तान की आइपेरी मेडेत क्यजी से होगा।
  • वहीं सुबह 8:02 बजे पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में सुजीत अफगानिस्तान के सैयद उमर जाजई के खिलाफ मैट पर उतरेंगे। 
  • इन मुकाबलों में आगे बढ़ने पर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और पदक मुकाबलों का सिलसिला भी दिन में जारी रहेगा।
  • 65 किलोग्राम वर्ग का फाइनल दोपहर 2:46 बजे, 125 किलोग्राम वर्ग का फाइनल 3:41 बजे और महिला 50 किलोग्राम वर्ग का फाइनल शाम 4:05 बजे निर्धारित है।
  • महिला 76 किलोग्राम वर्ग का कांस्य पदक मुकाबला शाम 4:12 बजे होगा।

हॉकी में चीन के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबला
भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए दिन का सबसे बड़ा मुकाबला दोपहर 3:30 बजे होगा। फाइनल में भारत का सामना मेजबान चीन से होगा। इस मुकाबले के नतीजे से महिला हॉकी में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक तय होगा।

कैनो स्लैलम में शिखा, हितेश और प्रद्युम्न
कैनो स्लैलम में सुबह 7:30 बजे महिलाओं की कयाक क्रॉस व्यक्तिगत स्पर्धा में शिखा चौहान उतरेंगी। पुरुषों में हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़ सुबह 8 बजे अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इन चरणों में भारतीय खिलाड़ियों की जगह उनके शुरुआती दौर के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

ट्रैक साइकिलिंग में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में
ट्रैक साइकिलिंग में हरशिता जाखड़ महिलाओं की ओम्नियम स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। उनकी स्क्रैच रेस सुबह 6:30 बजे, टेम्पो रेस सुबह 7:27 बजे, एलिमिनेशन रेस सुबह 11:55 बजे और प्वाइंट्स रेस दोपहर 1:27 बजे निर्धारित है। पुरुषों की केरिन स्पर्धा में रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम और डेविड बेकहम एल्काटोचोन्गो सुबह 7 बजे पहली राउंड की हीट में उतरेंगे। क्वालीफाई करने पर आगे रेपेचेज, सेमीफाइनल और फाइनल में भी भारतीय चुनौती जारी रहेगी। पुरुषों की मैडिसन फाइनल में दोपहर 12:16 बजे हरशवीर सिंह सेखों और विश्वजीत सिंह की भारतीय जोड़ी हिस्सा लेगी।

गोल्फ में भी भारत की चुनौती
गोल्फ में महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले की तीसरी राउंड सुबह 3 बजे से शुरू होगी। इसमें प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी समय महिला टीम की तीसरी राउंड भी होगी। पुरुषों की तीसरी राउंड सुबह 7:10 बजे से होगी, जिसमें वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू उतरेंगे। पुरुष टीम की तीसरी राउंड भी इसी समय होगी।

रग्बी सेवन्स और वॉलीबॉल में मुकाबले
महिला रग्बी सेवन्स में भारत सुबह 8:50 बजे पूल ई के मुकाबले में मलयेशिया से भिड़ेगा। पुरुष वॉलीबॉल में भारत सुबह 6:30 बजे पांचवें से आठवें स्थान के वर्गीकरण मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगा।

सेपक टकरॉ में भी पदक की दौड़
महिला सेपक टकरॉ के क्वाड्रेंट ग्रुप ए मुकाबले में भारत सुबह 5:30 बजे थाईलैंड का सामना करेगा। भारतीय टीम में प्रिया देवी एलांगबाम, शिल्पा एलांगबाम, मालेमंगनबी युमनाम, चाओबा देवी ओइनाम, सेइखिएख्रिएनो तेपा और मैपाक देवी अयेकपाम शामिल हैं। क्वालिफाई करने पर महिला सेमीफाइनल सुबह 10:30 बजे से होंगे। पुरुष क्वाड्रेंट के सेमीफाइनल दोपहर 12 बजे से निर्धारित हैं।

ताइक्वांडो में कशिश मलिक की चुनौती
मिक्स्ड इंडिविजुअल वर्चुअल ताइक्वांडो के राउंड ऑफ 16 में कशिश मलिक सुबह 6:20 बजे हांगकांग की सिउ वाई लाम से भिड़ेंगी। आगे बढ़ने पर क्वार्टर फाइनल सुबह 6:50 बजे, सेमीफाइनल 7:30 बजे और फाइनल सुबह 8 बजे से होगा।

सेलिंग में माही वर्मा उतरेंगी
सेलिंग में गर्ल्स डिंगी ओपनिंग सीरीज की सातवीं रेस सुबह 9:40 बजे होगी। इसमें भारत की माही वर्मा चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: 2 अक्तूबर को भारत का पूरा कार्यक्रम

समय (IST) खेल स्पर्धा/मुकाबला भारतीय खिलाड़ी/टीम
3:00 AM गोल्फ महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, राउंड 3 प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर, अदिति अशोक
3:00 AM गोल्फ महिला टीम, राउंड 3 भारत
5:30 AM सेपक टकरॉ महिला क्वाड्रेंट, ग्रुप A भारत बनाम थाईलैंड
5:55 AM तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम सेमीफाइनल भारत बनाम चीन
6:20 AM ताइक्वांडो मिक्स्ड इंडिविजुअल वर्चुअल, राउंड ऑफ 16 काशिश मलिक बनाम सिउ वाई लाम
6:25 AM तीरंदाजी महिला रिकर्व टीम पदक मुकाबले भारत
6:30 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला ओम्नियम, स्क्रैच रेस हरशिता जाखड़
6:30 AM वॉलीबॉल पुरुष टीम, 5वें-8वें स्थान का मुकाबला भारत बनाम दक्षिण कोरिया
6:50 AM ताइक्वांडो मिक्स्ड इंडिविजुअल वर्चुअल क्वार्टर फाइनल काशिश मलिक*
7:00 AM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष केरिन, पहली राउंड की हीट रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एल्काटोचोन्गो
7:08 AM कुश्ती महिला 50 किग्रा, प्री-क्वार्टर फाइनल दिपांशी बनाम यूई सुसाकी
7:10 AM गोल्फ पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, राउंड 3 वीर अहलावत, सप्तक तलवार, युवराज संधू
7:10 AM गोल्फ पुरुष टीम, राउंड 3 भारत
7:25 AM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा, प्री-क्वार्टर फाइनल रजत रूहल बनाम येदिगे कासिमबेक्ल
7:27 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला ओम्नियम, टेम्पो रेस हरशिता जाखड़
7:30 AM कैनो स्लैलम महिला कयाक क्रॉस व्यक्तिगत शिखा चौहान
7:32 AM कुश्ती महिला 76 किग्रा, प्री-क्वार्टर फाइनल प्रिया बनाम आइपेरी मेडेत क्यजी
7:45 AM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष केरिन रेपेचेज रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एल्काटोचोन्गो*
8:00 AM कैनो स्लैलम पुरुष कयाक क्रॉस व्यक्तिगत हितेश केवट, प्रद्युम्न सिंह राठौड़
8:00 AM ताइक्वांडो मिक्स्ड इंडिविजुअल वर्चुअल फाइनल काशिश मलिक*
8:02 AM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा, प्री-क्वार्टर फाइनल सुजीत बनाम सैयद उमर जाजई
8:20 AM तीरंदाजी मिश्रित रिकर्व टीम सेमीफाइनल भारत बनाम जापान
8:26 AM कुश्ती महिला 50 किग्रा क्वार्टर फाइनल दिपांशी*
8:31 AM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा क्वार्टर फाइनल रजत रूहल*
8:41 AM कुश्ती महिला 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रिया*
8:50 AM तीरंदाजी मिश्रित रिकर्व टीम पदक मुकाबले भारत
8:50 AM रग्बी सेवन्स महिला पूल E भारत बनाम मलेशिया
9:10 AM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल सुजीत*
9:19 AM कुश्ती महिला 50 किग्रा सेमीफाइनल दिपांशी*
9:26 AM  कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा सेमीफाइनल रजत रूहल*
9:26 AM  कुश्ती महिला 76 किग्रा सेमीफाइनल प्रिया*
9:40 AM सेलिंग गर्ल्स डिंगी ओपनिंग सीरीज, रेस 7 माही वर्मा
9:45 AM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल सुजीत*
9:52 AM  कुश्ती महिला 50 किग्रा रेपेचेज दिपांशी*
9:53 AM कुश्ती महिला 76 किग्रा रेपेचेज प्रिया*
9:59 AM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा रेपेचेज सुजीत*
10:00 AM मुक्केबाजी महिला 75 किग्रा फाइनल लवलीना बोरगोहेन बनाम बाओ यी
10:00 AM कैनो स्लैलम महिला कयाक क्रॉस क्वार्टर फाइनल शिखा चौहान*
10:07 AM  कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा रेपेचेज रजत रूहल*
10:16 AM  कैनो स्लैलम पुरुष कयाक क्रॉस क्वार्टर फाइनल हितेश केवट, प्रद्युम्न सिंह राठौड़*
10:30 AM तीरंदाजी पुरुष रिकर्व टीम सेमीफाइनल भारत बनाम ईरान
10:30 AM  सेपक टकरॉ महिला क्वाड्रेंट सेमीफाइनल भारत*
10:44 AM कैनो स्लैलम महिला कयाक क्रॉस सेमीफाइनल शिखा चौहान*
10:52 AM  कैनो स्लैलम पुरुष कयाक क्रॉस सेमीफाइनल हितेश केवट, प्रद्युम्न सिंह राठौड़*
11:25 AM  तीरंदाजी पुरुष रिकर्व टीम पदक मुकाबले भारत
11:39 AM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष केरिन सेमीफाइनल रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एल्काटोचोन्गो*
11:40 AM कैनो स्लैलम महिला कयाक क्रॉस फाइनल शिखा चौहान*
11:44 AM कैनो स्लैलम पुरुष कयाक क्रॉस फाइनल हितेश केवट, प्रद्युम्न सिंह राठौड़*
11:55 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला ओम्नियम, एलिमिनेशन रेस हरशिता जाखड़
11:55 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला ओम्नियम, प्वाइंट्स रेस हरशिता जाखड़
12:00 PM सेपक टकरॉ पुरुष क्वाड्रेंट सेमीफाइनल भारत
12:16 PM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष मैडिसन फाइनल हरशवीर सिंह सेखों, विश्वजीत सिंह
1:27 PM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष केरिन फाइनल रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एल्काटोचोन्गो*
2:15 PM मुक्केबाजी महिला 65 किग्रा फाइनल परवीन हुड्डा बनाम निएन-चिन चेन
2:30 PM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला सुजीत*
2:45 PM मुक्केबाजी पुरुष 80 किग्रा फाइनल अंकुश पंघाल बनाम मिनसोंग किम
2:46 PM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा फाइनल सुजीत*
3:21 PM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला रजत रूहल*
3:30 PM हॉकी महिला फाइनल भारत बनाम चीन
3:41 PM कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा फाइनल रजत रूहल*
3:51 PM  कुश्ती महिला 50 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला दिपांशी*
4:05 PM कुश्ती महिला 50 किग्रा फाइनल दिपांशी*
4:12 PM  कुश्ती महिला 76 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला प्रिया*
4:32 PM कुश्ती महिला 76 किग्रा रेपेचेज प्रिया*
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें