फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

Sun, 04 Oct 2026 03:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो गया है। निशानेबाज नीरू धांडा दो स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ भारत की महिला ध्वजवाहक बनकर समारोह में पहुंचीं। भारत ने पुरुष हॉकी में स्वर्ण के साथ अभियान खत्म किया और 21 स्वर्ण समेत कुल 85 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा।
 
विज्ञापन
एशियन गेम्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो गया। भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक निशानेबाज नीरू ढांडा तिरंगा लेकर समारोह में पहुंचीं। नीरू हाथ में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ उसे लहराती दिखीं। उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
विज्ञापन


नीरू के लिए यह एशियाड बेहद यादगार रहा। उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। नीरू ने अपने तीसरे पदक के रूप में किनान चेनाई के साथ ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद वह भारत लौट गई थीं, लेकिन शनिवार सुबह समापन समारोह के लिए दोबारा नागोया पहुंचीं।

विज्ञापन

 

ध्वजवाहकों के बाद खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचे
ध्वजवाहक के बाद एथलीट क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचे। इन सभी सितारों ने दो हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन किया और अब वे अपनी उपलब्धियों पर गर्व के साथ नागोया से विदा लेते दिखे।। भारतीय दल भी एशियाई खेलों की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचा और अब मुख्य मंच पर ध्वजवाहक नीरू ढांडा के साथ शामिल हुआ। भारतीय दल भी अपने प्रदर्शन से काफी खुश दिखा। शुरुआत में ज्यादा एथलीट नजर नहीं आ रहे थे और ज्यादातर सपोर्ट स्टाफ ही दिखाई दे रहा था। फिर धीरे धीरे भारतीय एथलीट भी नजर आने लगे। कई एथलीट क्लोजिंग सेरेमनी से पहले स्वदेश लौट चुके। भारतीय महिला हॉकी टीम भी रविवार को भारत लौट आई थी।




 

21 स्वर्ण और 85 पदक के साथ चौथे स्थान पर भारत
भारत ने शनिवार को पुरुष हॉकी फाइनल में मलयेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 85 हो गई, जिसमें 21 स्वर्ण शामिल रहे। भारत ने 27 रजत और 37 कांस्य पदक भी जीते। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय दल पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा और लगातार एक और एशियाई खेलों में शीर्ष पांच में जगह बनाई। हालांकि, भारत का यह प्रदर्शन 2022 के हांगझोउ एशियाई खेलों से पीछे रहा था। हांगझोउ में भारत ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण शामिल थे। यानी इस बार भारत के खाते में कुल पदक 21 कम और स्वर्ण सात कम रहे।

एशियन गेम्स 2026: किस खेल में कौन से पदक
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 5 2 2 9
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
बॉक्सिंग 3 0 3 6
क्रिकेट 2 0 0 2
गोल्फ 1 1 0 2
हॉकी 2 0 0 2
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
सेलिंग 0 1 2 3
सेपकटकरा 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
वेटलिफ्टिंग 0 1 0 1
कुश्ती 2 2 2 6
वुशू 0 1 0 1

आखिरी दो दिनों में बदली भारत की तस्वीर
भारत का अभियान उतार-चढ़ाव से भरा रहा। गुरुवार तक भारत के खाते में सिर्फ 10 स्वर्ण पदक थे और टीम पदक तालिका में शीर्ष 10 से भी बाहर थी। लेकिन आखिरी दो दिनों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की। हॉकी और क्रिकेट में स्वर्ण पदक आए, जबकि तीरंदाजी, मुक्केबाजी और कुश्ती ने भी पदकों की संख्या बढ़ाई। अंतिम दो दिनों में भारत ने 11 और स्वर्ण पदक जीते। इस जोरदार वापसी ने भारत को फिर शीर्ष पांच में पहुंचाया और अभियान का अंत चौथे स्थान के साथ हुआ।
विज्ञापन

दोहा को सौंपी गई मेजबानी की कमान
आइची-नागोया एशियाई खेलों के समापन समारोह के दौरान अगले एशियाई खेलों के मेजबान को भी आधिकारिक तौर पर कमान सौंपी गई। समापन समारोह के आखिर में कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थान को झंडा और मशाल सौंपी गई। इसके साथ ही कतर का राष्ट्रीय ध्वड फहराया गया। एशियाई खेलों का अगला संस्करण 2030 में दोहा, कतर में आयोजित होगा। समारोह में आइची-नागोया से दोहा को एशियाई खेलों की मेजबानी की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से सौंपी गई। नागोया में अंतिम जश्न के साथ 16 दिनों तक चले खेलों का समापन हो गया और अब नजरें एशियाई खेल 2030 पर टिकी होंगी।

एशियाई खेलों में भारत के पदक विजेताओं की सूची:
स्वर्ण पदक
क्रम पदक विजेता खिलाड़ी/टीम खेल स्पर्धा
1 महिला क्रिकेट टीम क्रिकेट महिला स्पर्धा
2 कमलजीत, सुरुचि सिंह शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल
3 महिला कबड्डी टीम कबड्डी महिला स्पर्धा
4 पुरुष कबड्डी टीम कबड्डी पुरुष स्पर्धा
5 नीरू ढांडा शूटिंग महिला ट्रैप
6 किरण पहल, पूवम्मा एम.आर., प्राची चौधरी, विथ्या रामराज एथलेटिक्स महिला 4x400m रिले
7 ज्योति सुरेखा वेन्नम, प्रितिका प्रदीप, चिकीथा तनिपार्थी तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम
8 चिकीथा तनिपार्थी, साहिल जाधव तीरंदाजी मिक्स्ड कंपाउंड टीम
9 कायन चेनकाई, नीरू ढांडा शूटिंग मिक्स्ड ट्रैप
10 साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु, कुशल दलाल तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड टीम
11 अंकिता भक्त, कुमकुम मोहोत, कीर्ति शर्मा तीरंदाजी महिला टीम रिकर्व
12 लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग महिला 75 किग्रा
13 परवीन हुड्डा बॉक्सिंग महिला 65 किग्रा
14 अंकुश पंघाल बॉक्सिंग पुरुष 80 किग्रा
15 सुजीत कलकल कुश्ती पुरुष 65 किग्रा भार वर्ग
16 महिला हॉकी टीम हॉकी महिला स्पर्धा
17 कुमकुम मोहोत तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत रिकर्व
18 प्रणवी उर्स गोल्फ महिला व्यक्तिगत
19 पुरुष क्रिकेट टीम क्रिकेट पुरुष स्पर्धा
20 अमन सहरावत कुश्ती पुरुष 57 किग्रा भार वर्ग
21 पुरुष हॉकी टीम हॉकी पुरुष स्पर्धा

रजत पदक
क्रम पदक विजेता खिलाड़ी/टीम खेल स्पर्धा
1 इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्शा विनोद शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम
2 इलावेनिल वलारिवन शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल
3 रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम
4 हिमांशु ढिल्लों शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल
5 मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग महिला 49 किग्रा
6 रोशिबिना देवी वुशु महिला 60 किग्रा सांडा
7 भारतीय टीम एथलेटिक्स मिक्स्ड 4x400m रिले
8 ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार शूटिंग पुरुष 50 मीटर राइफल 3पी टीम
9 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष 10,000 मीटर
10 सावन बेरवाल एथलेटिक्स पुरुष मैराथन
11 विदर्शा विनोद, आशि चौकसे, तिलोत्तमा सेन शूटिंग महिला 50 मीटर राइफल 3पी टीम
12 तजिंदरपाल सिंह तूर एथलेटिक्स शॉट पुट
13 अभय सिंह स्क्वैश पुरुष एकल
14 अनाहत सिंह स्क्वैश महिला एकल
15 एंसी सोजन एथलेटिक्स महिला लंबी कूद
16 सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद
17 ईशा सिंह शूटिंग महिला 25 मीटर पिस्टल
18 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर
19 मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स पुरुष लंबी कूद
20 यश वीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक
21 नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत शूटिंग महिला ट्रैप टीम
22 प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिस सेलिंग पुरुष स्किफ
23 नितेश कुमार कुश्ती ग्रीको-रोमन 97 किग्रा भार वर्ग
24 कुमकुम मोहोत, धीरज बोम्देवरा तीरंदाजी मिक्स्ड टीम रिकर्व
25 धीरज बोम्देवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगड़े तीरंदाजी पुरुष टीम
26 प्रनवी उर्स, अदिति अशोक, दीक्षा डागर गोल्फ महिला टीम
27 अंतिम पंघाल कुश्ती महिला 53 किग्रा भार वर्ग

कांस्य पदक
क्रम पदक विजेता खिलाड़ी/टीम खेल स्पर्धा
1 रुद्रांक्ष पाटिल शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल
2 सुचिका टरियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स महिला पारंपरिक 60 किग्रा
3 परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान शूटिंग महिला स्कीट टीम
4 अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान शूटिंग पुरुष स्कीट टीम
5 जय मीणा सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल
6 पुरुष बैडमिंटन टीम बैडमिंटन पुरुष टीम
7 सतनाम सिंह, सलमान खान रोइंग पुरुष डबल स्कल्स
8 अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल शूटिंग मिक्स्ड स्कीट टीम
9 सीमा कुमारी एथलेटिक्स महिला 10,000 मीटर
10 दिया चिटले, मानुष शाह टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स
11 मनप्रीत कौर एथलेटिक्स शॉट पुट
12 बरनिका एलांगोवन एथलेटिक्स महिला पोल वॉल्ट
13 जोशना चिनप्पा, वलवान सेंथिलकुमार स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स
14 प्राची चौधरी एथलेटिक्स महिला 400 मीटर
15 हरिथा भद्रा एथलेटिक्स महिला 200 मीटर
16 तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स डेकाथलॉन
17 पारुल चौधरी एथलेटिक्स महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस
18 पिंकी बलहारा कुराश महिला -78 किग्रा
19 विथ्या रामराज एथलेटिक्स महिला 400 मीटर हर्डल्स
20 पारुल चौधरी एथलेटिक्स महिला 5000 मीटर
21 रोहित यादव एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक
22 नरेंद्र बेरवाल बॉक्सिंग पुरुष +90 किग्रा
23 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष 5000 मीटर
24 गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एस.एस., अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा एथलेटिक्स मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले
25 पूजा सिंह एथलेटिक्स महिला ऊंची कूद
26 धर्मवीर चौधरी, मनु टी.एस., जय कुमार, विशाल टी.के. एथलेटिक्स पुरुष 4x400 मीटर रिले
27 प्रिया गंगास बॉक्सिंग महिला 60 किग्रा
28 कपिल पोखरिया बॉक्सिंग पुरुष 90 किग्रा
29 सुनील कुमार कुश्ती ग्रीको-रोमन 87 किग्रा 
30 अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना, शमीना रियाज स्क्वैश महिला टीम
31 हर्षिता तोमर, शितल वर्मा सेलिंग महिला स्किफ
32 नेथ्रा कुमानन सेलिंग महिला डिंघी
33 टीम इंडिया सेपकटाकरा पुरुष क्वाड्रेंट
34 गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत
35 अभय सिंह, वीर चोटरानी, वलवान सेंथिलकुमार, सूरज कुमार चंद स्क्वैश पुरुष टीम
36 नीरज चौहान तीरंदाजी पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व
37 दीपक पूनिया कुश्ती पुरुष 97 किग्रा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें