फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: मुक्केबाजी में आज कैसा रहा प्रदर्शन? लवलीना स्वर्ण से एक जीत दूर, प्रिया-कपिल ने जीता कांस्य

Wed, 30 Sep 2026 11:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी के लिए बुधवार का दिन शानदार रहा। लवलीना बोरगोहेन ने पहला राउंड गंवाने के बाद वापसी करते हुए कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं प्रिया घंघस को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक मिला। अब कपिल पोखरिया का सेमीफाइनल बाकी है।
विज्ञापन
लवलीना, प्रिया और कपिल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में मुक्केबाजी से भी खुशखबरी सामने आई है। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने फाइनल में जगह बना ली है और अब उनकी नजरें मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने पर होंगी। वहीं, प्रिया घंघस को सेमीफाइनल में हार मिली और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, पुरुषों में कपिल पोखरिया का भी सफर कांस्य पर थम गया। उन्हें भी सेमीफाइनल में हार मिली।

विज्ञापन

लवलीना ने की जबरदस्त वापसी
महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में लवलीना ने कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा को स्प्लिट डिसीजन से 3-2 से हराया। लवलीना को मुकाबले का पहला राउंड 2-3 से गंवाना पड़ा था। मुकाबला काफी नियंत्रित रहा और दोनों मुक्केबाजों ने संभलकर शुरुआत की। जजों का फैसला भी करीबी रहा। हालांकि, इसके बाद लवलीना ने अपनी रणनीति बदली और अगले दोनों राउंड अपने नाम कर मुकाबला जीत लिया। भारतीय मुक्केबाज ने आक्रामकता बढ़ाई और दूसरे राउंड में वापसी की। लवलीना ने अपने पंचों की गति और सटीकता बढ़ाते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाई। तीसरे राउंड में भी उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा और लगातार दो राउंड जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। दूसरे राउंड में लवलीना को पांचों जज ने 10-10 अंक दिए। वहीं, तीसरे राउंड में दो जज ने उन्हें 10 और तीन ने नौ अंक दिए। अब लवलीना फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी।

प्रिया का सफर कांस्य पर थमा
महिला 60 किग्रा वर्ग में भारत की प्रिया घंघस को सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रिया का सफर कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ। निशियो जिम्नेजियम में हुए मुकाबले में प्रिया ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की, लेकिन यांग ने अपने डिफेंस से भारतीय मुक्केबाज के कई हमलों को रोका। चीनी मुक्केबाज ने पहले राउंड में 3-2 और अगले दोनों राउंड में 4-1 के फैसले हासिल किए। प्रिया ने अंतिम राउंड में वापसी की कोशिश की, लेकिन यांग ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला 4-1 से अपने नाम कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में प्रिया का दबदबा रहा था
सेमीफाइनल से पहले प्रिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा को 5-0 से हराया था। इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दक्षिण कोरिया की दो बार की विश्व पदक विजेता ओह येओंजी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। प्रिया 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2026 एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन

कपिल पोखरिया ने भी जीता कांस्य
भारत को मुक्केबाजी में आज एक और कांस्य मिला। कपिल पोखरिया ने पुरुषों के 90 किग्रा भारवर्ग में कांस्य जीता। उन्हें सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबीबुलाएव ने स्प्लिट डिसीजन से 4-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें