फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Cup Table Tennis: मनिका बत्रा एशिया कप में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, पीएम ने दी बधाई

Sat, 19 Nov 2022 03:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनिका एक करोड़ 63 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्हें सेमीफाइनल मैच में चौथी वरीय जापान की मीमा इतो ने हराया था।
विज्ञापन
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप टेबल टेनिस में देश की नंबर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कांस्य पदक मैच में हिना हयाता को 4-2 से हराया। हिना हयाता की रैंकिंग छह है। वह तीन बार इस इस टूर्नामेंट को जीत चुकी हैं। इस दिग्गज को खिलाड़ी को हराकर मनिका ने देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


मनिका एक करोड़ 63 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्हें सेमीफाइनल मैच में चौथी वरीय जापान की मीमा इतो ने हराया था। गैर वरीयता प्राप्त मनिका इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी से हारी थीं। मीमा इतो ने उन्हें 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हराया था।

ये भी पढ़ें: FIFA WC: अपने आखिरी फीफा विश्व कप को यादगार बनाएंगे लियोनल मेसी, गोल्डन बूट पहनकर खेलते नजर आएंगे
विज्ञापन


39 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में 2015 में शरत कमल ने और 2019 में जी साथियान ने छठा स्थान हासिल किया था। टूर्नामेंट में एशिया के टॉप 16-16 पैडलर विश्व रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर खेलते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी बोले- यह सफलता कई एथलीटों को प्रेरित करेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनिका बत्रा की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने निजी ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मनिका को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं मनिका बत्रा को एशियाई कप में भारतीय टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई देता हूं। उनकी सफलता पूरे भारत में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी और टेबल टेनिस को और भी लोकप्रिय बनाएगी। इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनिका को टैग भी किया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें