फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Championships: सेमीफाइनल में हारी भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम, कांस्य से करना पड़ा संतोष

Thu, 07 Sep 2023 12:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

26वीं रैंकिंग वाले चुआंग चिन युआन ने शरत को 11-6, 11-6, 11-9 से पराजित किया। वहीं, अन्य भारतीय खिलाड़ी साथियान को दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी लिन युन जू से 5-11, 6-11, 10-12 से शिकस्त मिली। हरमीत को दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी काओ चेंग जुइ ने 11-6, 11-7, 7-11, 11-9 से हराया।
 
विज्ञापन
भारतीय टेबल टेनिस टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम एशियाई चैंपियनपशिप के फाइनल में चीनी ताइपै से 0-3 से हार गई। इस हार के साथ भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। एशियाई चैंपियनशिप में सेमीफाइनल हारने पर भी कांस्य पदक मिलता है। भारतीय अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल और जी साथियान आसानी से ऊंची रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों से हार गए जबकि हरमीत देसाई ने कुछ जुझारूपन दिखाया।
विज्ञापन

26वीं रैंकिंग वाले चुआंग चिन युआन ने शरत को 11-6, 11-6, 11-9 से पराजित किया। वहीं, अन्य भारतीय खिलाड़ी साथियान को दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी लिन युन जू से 5-11, 6-11, 10-12 से शिकस्त मिली। हरमीत को दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी काओ चेंग जुइ ने 11-6, 11-7, 7-11, 11-9 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें