फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Athletics Championship: भारत की चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले टीम का जलवा, एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में

Thu, 29 May 2025 12:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुमी (दक्षिण कोरिया)

सार

शाम को होने वाले फाइनल में भारतीय टीम पांचवीं लेन से शुरुआत करेगी। हीट में भारत ने चीन (तीन मिनट 6.79 सेकेंड) और मेजबान कोरिया (तीन मिनट 10.05 सेकेंड) को पछाड़कर फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले टीम ने जलवा दिखाया है। टीम ने गुरुवार को फाइनल में प्रवेश किया। रिंस जोसेफ, धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल साजी और मोहित कुमार की भारतीय चौकड़ी ने तीन मिनट 6.28 सेकेंड का अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी हीट (शुरुआती दौर की रेस)में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शाम को होने वाले फाइनल में भारतीय टीम पांचवीं लेन से शुरुआत करेगी। हीट में भारत ने चीन (तीन मिनट 6.79 सेकेंड) और मेजबान कोरिया (तीन मिनट 10.05 सेकेंड) को पछाड़कर फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई किया। फाइनल में भारत को श्रीलंका, चीन और कजाखस्तान जैसी मजबूत टीमों से चुनौती मिलेगी।

श्रीलंका ने सत्र का सबसे तेज तीन मिनट 1.56 सेकेंड का समय निकाला। महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ के फाइनल में भारत की संजीवनी जाधव ने 33 मिनट 8.17 सेकेंड का अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि सीमा 33 मिनट 08.23 सेकेंड के समय से छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


इस स्पर्धा में कजाखस्तान की डेजी जेपकेमी (30 मिनट 48.44 सेकेंड) ने दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। जापान की रिरिरक हिरोनिका (30 मिनट 56.32 सेकेंड) और मिकुनी याडा (31 मिनट 12.21 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। भारत ने अब तक इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें