फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open Boxing; तमन्ना-प्रिया और दीपक थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में, तीन पदक किया सुनिश्चित

Thu, 29 May 2025 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

तमन्ना ने महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की लियू यू शान को सर्वसम्मत फैसले में शिकस्त दी। इसके बाद प्रिया (57 किग्रा) ने दक्षिण कोरिया की पार्क आह ह्यून पर शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा और 5-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजों ने चौथे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन जारी रखा जिसमें तमन्ना, प्रिया और दीपक ने बुधवार को यहां सेमीफाइनल में प्रवेश करके कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया।
विज्ञापन


तमन्ना ने महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की लियू यू शान को सर्वसम्मत फैसले में शिकस्त दी। इसके बाद प्रिया (57 किग्रा) ने दक्षिण कोरिया की पार्क आह ह्यून पर शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा और 5-0 से जीत दर्ज की।

पुरुषों के ड्रॉ में दीपक (75 किग्रा) ने तकनीकी स्पष्टता और रिंग में अनुशासन दिखाते हुए दक्षिण कोरिया के किम हियोन-ताए को सर्वसम्मत फैसले में पराजित किया।
विज्ञापन


विश्व मुक्केबाजी समर्थित एशियाई मुक्केबाजी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत ने 19 सदस्यीय मजबूत दल को मैदान में उतारा जिसमें चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और मेजबान थाईलैंड जैसे ताकतवर मुक्केबाजों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जुगनू (85 किग्रा) और अंजलि (75 किग्रा) ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार के साथ अपने अभियान का अंत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें