फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Asia Cup: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर प्रोमो वीडिया जारी, रोहित और बाबर नजर आए

Tue, 09 Aug 2022 05:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

28 अगस्त को शाम सात बजे से एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की शुरुआत होगी। इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स ने प्रोमो वीडिया भी जारी कर दिया है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान मैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी-20 मैच का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान 28 अगस्त को आमने-सामने आएंगे। 28 अगस्त को शाम सात बजे से इस मैच की शुरुआत होगी। इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स ने प्रोमो वीडिया भी जारी कर दिया है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रोमो वीडियो में रोहित शर्मा बैटिंग करते दिखाया गया है। रोहित शर्मा की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है। साथ ही लोग शोर भी कर रहे हैं। इसमें रोहित कहते हैं- एक लाइन है हमारे बीच, जो क्रीज तक खिंची हुई है।

प्रोमो वीडियो में रोहित शर्मा बैटिंग करते दिखाया गया है। रोहित शर्मा की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है। साथ ही लोग शोर भी कर रहे हैं। इसमें रोहित कहते हैं- एक लाइन है हमारे बीच, जो क्रीज तक खिंची हुई है।

शाहीन की चुनौती के लिए रोहित तैयार
रोहित प्रोमो वीडियो में यह कहते हुए सुनाई देते हैं- वर्षों पुराना नाता है हमारा... क्रिकेट का... लाइन के उस पार... बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। आज इस लाइन ने फिर आवाज दी है और अब इंडिया को आठवीं बार एशिया कप उठाना है। फिर दुनिया में तिरंगा लहराना है।

वीडियो के अंत में दिखता है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी बॉल फेंकने के लिए रनअप लेते हैं। उनके सामने रोहित शर्मा बल्लबेजा के लिए तैयार दिखते हैं।
विज्ञापन

इस बार एशिया कप यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 27 अगस्त से होगा। भारत ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा सात बार जीता। श्रीलंकाई टीम पांच बार चैंपियन बनने के साथ दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान टीम दो बार की चैंपियन रह चुकी है। पिछली बार 2018 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा टीम इंडिया 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 में भी एशिया कप चैंपियन रह चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें