फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Awanish Awasthi: सीएम योगी के खास IAS अफसर को फोन कर नोएडा के सांसद ने सुनाई खरी-खरी, जानिए उनके बारे में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 08 Aug 2022 11:37 PM IST

सार

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने फोन पर कहा था, 'आप पूछिए कमिश्नर से। मैं और हमारे जिलाध्यक्ष हम लोग यहां पर हैं। हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है यह कहते हुए कि हमारी सरकार है। पता करिए उनसे कि 15 लड़के कैसे इस सोसायटी में आए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक सीनियर IAS अफसर से गुस्से में बात करते हुए दिख रहे हैं। महेश शर्मा ने फोन पर यहां तक कह दिया था कि हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है यह कहते हुए कि हमारी सरकार है। 

भाजपा सांसद महेश शर्मा के इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्विट किया। इसी के साथ उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर वो सीनियर IAS अफसर कौन था,  जिससे महेश शर्मा ने गुस्से में बात की। क्यों उन्हें योगी सरकार का सबसे खास अफसर कहा जाता है? आइए जानते हैं...

 
विज्ञापन

अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक सीनियर IAS अफसर से गुस्से में बात करते हुए दिख रहे हैं। महेश शर्मा ने फोन पर यहां तक कह दिया था कि हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है यह कहते हुए कि हमारी सरकार है। 

भाजपा सांसद महेश शर्मा के इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्विट किया। इसी के साथ उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर वो सीनियर IAS अफसर कौन था,  जिससे महेश शर्मा ने गुस्से में बात की। क्यों उन्हें योगी सरकार का सबसे खास अफसर कहा जाता है? आइए जानते हैं...
 

महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए मामला क्या है? 
नोएडा की ओमेक्स सिटी सोसायटी को तो आप जान ही गए होंगे। ये वही सोसायटी है जहां का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। जिसमें एक नेता सोसायटी में रहने वाली महिला से अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। महिला को गाली दे रहा है। आरोपी का नाम श्रीकांत त्यागी है। घटना को अंजाम देने के बाद से ये फरार चल रहा है। आरोप है कि श्रीकांत भाजपा का नेता है। हालांकि, भाजपा इसे खारिज कर चुकी है। 

फरार चल रहे श्रीकांत ने रविवार को 10 से 15 बदमाशों को सोसायटी भेजा था। इन बदमाशों ने सोसायटी में रहने वालों को धमकाना शुरू कर दिया। इससे स्थानीय लोग भड़क उठे। यह खबर जैसे ही फैली नोएडा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा सोसायटी पहुंच गए। लोगों ने उनसे शिकायत की तो सांसद का पारा हाई हो गया। तुरंत उन्होंने एक अफसर को फोन लगाया और मीडिया के सामने ही जोर-जोर से बातें करने लगे। 

सांसद ने फोन पर कहा, 'आप पूछिए कमिश्नर से। मैं और हमारे जिलाध्यक्ष हम लोग यहां पर हैं। हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है यह कहते हुए कि हमारी सरकार है। पता करिए उनसे कि 15 लड़के कैसे इस सोसायटी में आए अवनीश अवस्थी जी, देखिए आप। इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है।' 

महेश शर्मा यहीं नहीं रुके। आगे उन्होंने कहा, 'ये बर्दाश्त नहीं होगा, बदतमीजी हो रही है यहां पर। हम यहां ऐसी-तैसी करा रहे हैं और कमिश्नर कमरे के अंदर बैठे हुए हैं।' 
 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी। - फोटो : amar ujala
कौन हैं अवनीश अवस्थी? 
फोन पर ही महेश शर्मा ने अवनीश अवस्थी का नाम लिया। अवस्थी आज के समय योगी सरकार में सबसे मजबूत अफसरों में से एक हैं। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद करीबी माना जाता है। अवस्थी मौजूदा समय उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) हैं। 

वह 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। अवनीश कुमार अवस्थी के पास उत्तर प्रदेश पुलिस और जेल की भी जिम्मेदारी है। अवस्थी के पास सूचना विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई थी। एक महीने पहले ही ऊर्जा विभाग का प्रभार भी मिला था। 
 

अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जन्म, IIT कानपुर से ही पढ़ाई
अवनीश अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 को कानपुर में हुआ था। यहीं से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और फिर आईआईटी कानपुर से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 1987 में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने के बाद अवस्थी को यूपी कैडर मिल गया। 

अवस्थी की पत्नी भी काफी चर्चित हैं। उनका नाम है मालिनी अवस्थी। मालिनी लोकगायिका हैं। पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी हैं। लोकगायन के क्षेत्र में मालिनी ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है। 
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी के काफी करीबी
अवनीश अवस्थी और मालिनी अवस्थी दोनों ही मुख्यमंत्री के काफी करीबी हैं। कहा जाता है कि सीएम योगी के हर बड़े फैसले के पीछे अवनीश अवस्थी भी होते हैं। अवनीश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी भरोसा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next