फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Pak Asia Cup: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने समझाया- क्यों भारत उनकी टीम पर भारी पड़ सकता है? जानें

Fri, 05 Aug 2022 07:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि इस बार पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा। लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- भले ही भारतीय टीम 10 विकेट से पिछला मैच हारी हो, लेकिन पिछले 20 सालों में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी रहा है।
विज्ञापन
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान की टीमें 10 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं। तब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। अब एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में ग्रुप मुकाबले में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का मुकाबला पाक से होगा। यह वही स्टेडियम है जिसपर भारत को पाकिस्तान ने हराया था। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि इस बार पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा। लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- भले ही भारतीय टीम 10 विकेट से पिछला मैच हारी हो, लेकिन पिछले 20 सालों में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी रहा है। यूएई की परिस्थितियां भारत को भी जंचती हैं। इस बार टीम इंडिया अपना सबकुछ दांव पर लगा देगी।
विज्ञापन

लतीफ ने कहा- इस बार भारतीय टीम किसी भी तरह से जीत हासिल करना चाहेगी। अगर भारत के सभी खिलाड़ी फिट रहते हैं, तो वह खिताब की प्रबल दावेदार होगी। एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम का एलान हो गया है। वहीं, भारतीय टीम का एलान आठ अगस्त को होगा। भारतीय टीम में इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें