फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना और रेलवे नेशनल वेटलिफ्टिंग में बने चैंपियन

Fri, 11 Jan 2013 12:23 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के पुरुषों और रेलवे की महिला वेटलिफ्टरों ने नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। जबकि मेजबान यूपी ने इंटरस्टेट चैंपियनशिप का खिताब जीता। तीन नेशनल रिकार्ड बनाने वाले सेना के चंद्रकांत माली व कॉमनवेल्थ खेलों में रजत जीतने वाली पुलिस की सोनिया चानू को सर्वश्रेंष्ठ लिफ्टर चुना गया।
विज्ञापन


मोदीनगर में चैंपियनशिप के अंतिम दिन यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। पुरुषों के प्लस 105 किलो वर्ग में रेलवे के हिमांशु कुमार चांग ने कुल 346 किलो वजन उठाकर गोल्ड जीता। सेना के संदीप कुमार ने 328 किलो के साथ रजत व मध्य प्रदेश के धर्मिंदर पालीवाल ने 327 किलो के साथ कांस्य जीता। यूपी के संजय नेहरा ने स्नैच में 146 किलो वजन उठाकर रजत जीता। महिलाओं के प्लस 75 किलो भार में पुलिस की मनप्रीत कौर ने 189 किलो के साथ गोल्ड जीता। कर्नाटक की बिनीता देवी को रजत व पंजाब की ही अमनप्रीत कौर को कांस्य मिला।
विज्ञापन


हेमंत रस्तोगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें