अमेरिकी साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग के डोपिंग विवाद में सभी टूर डी फ्रांस खिताब छिनने के बाद अब एक अखबार संडे टाइम्स ने उनके ऊपर तीन लाख पाउंड की राशि वापिस करने को लेकर मुकदमा ठोक दिया है। संडे टाइम्स ने एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए दावा किया था कि आर्मस्ट्रांग ने साल 2006 में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था।
आर्मस्ट्रांग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अखबार पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था जिसके बाद अखबार को तीन लाख पाउंड की राशि आर्मस्ट्रांग को देनी पड़ी थी। अब डोप में दोषी पाए जाने के बाद अखबार ने आर्मस्ट्रांग को दी गई राशि वापिस करने का मुकदमा किया है।