फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai GM: अर्जुन विदित के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान, इस कारण गुकेश नहीं लेंगे हिस्सा

Tue, 05 Nov 2024 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आठ खिलाड़ियों के बीच होने वाली इस क्लासिकल प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में अरविंद चिदंबरम का सामना ईरान के अमीन ताबाताबेई से, वाचिएर लाग्रेव मैक्सिम का सामना मघसूदलू परम से और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर लेवोन एरोनियन का सामना एलेक्सी शिरोव से होगा।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगैसी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के चौथे नंबर के भारतीय ग्रैंडमास्टर और शीर्ष वरीय अर्जुन एरिगैसी चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत हमवतन विदित गुजराती के खिलाफ करेंगे। दूसरी ओर, पिछली बार के चैंपियन डी गुकेश इस साल की प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे क्योंकि वह चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


एरिगैसी 2800 ईएलओ रेटिंग अंक को पार करने के बाद भारत में पहली बार खेलेंगे। आठ खिलाड़ियों के बीच होने वाली इस क्लासिकल प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में अरविंद चिदंबरम का सामना ईरान के अमीन ताबाताबेई से, वाचिएर लाग्रेव मैक्सिम का सामना मघसूदलू परम से और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर लेवोन एरोनियन का सामना एलेक्सी शिरोव से होगा।

सात दौर के इस टूर्नामेंट में इस बार चैलेंजर्स प्रतियोगिता भी होगी जिसमें पहली बार महिला खिलाड़ी भी भाग लेंगी। भारत की तरफ से इसमें हरिका द्रोणावल्ली और वैशाली रमेशबाबू अपनी चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें