फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridge Olympiad: भारत की सीनियर ब्रिज टीम का शानदार प्रदर्शन, ओलंपियाड में रजत पदक जीता, जानें

Mon, 04 Nov 2024 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

भारतीय टीम ने 96 बोर्ड के फाइनल में शुरू में अमेरिका की टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश की। अमेरिका की टीम ने हालांकि दो दिन तक चल फाइनल में आखिर तक अपनी लय बनाए रखी।
विज्ञापन
भारतीय ब्रिज टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की सीनियर टीम को 16वें विश्व ब्रिज ओलंपियाड के फाइनल में अमेरिका से 165-258 से हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम में कमल मुखर्जी, विभास टोडी, बादल दास, प्रणब बर्धन, अरुण बापट, रवि गोयनका और गैर खिलाड़ी कप्तान गिरीश बिजूर शामिल थे।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने 96 बोर्ड के फाइनल में शुरू में अमेरिका की टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश की। अमेरिका की टीम ने हालांकि दो दिन तक चल फाइनल में आखिर तक अपनी लय बनाए रखी। इस बीच इसी प्रतियोगिता के साथ खेली गई युगल स्पर्धा में संजीत डे और बिनोद साव की युवा भारतीय जोड़ी ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें