फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIDE World Cup: क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में एरिगेसी ने खेला ड्रॉ, सेमीफाइनल के करीब पहुंचे याकूबोएव

Mon, 17 Nov 2025 08:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

अर्जुन ने शुरुआत अच्छी की और लय बनाए रखी। दोनों खिलाड़ियों ने 31 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने फिडे विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के अपने पहले मैच में चीन के वेइ यि से ड्रॉ खेला। एरिगेसी अगले साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


अर्जुन ने शुरुआत अच्छी की और लय बनाए रखी। दोनों खिलाड़ियों ने 31 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई। उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्तिनेज से ड्रॉ खेला। वहीं, अमेरिका के सैमुअल शैंकलैंड और रूस के आंद्रेइ एसिपेंको का मुकाबला भी ड्रॉ रहा। इसके अलावा जर्मनी के अलेक्जेंडर डोंचेंको के लिए मुश्किलें खड़ी होती दिख रही है क्योंकि नोदिरबेक याकूबोएव ने सफेद मोहरों से पहला मुकाबला जीता। अगर वह दूसरा मुकाबला ड्रॉ कराते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें