फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: एरिगेसी और हरिकृष्णा का शानदार प्रदर्शन, प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई; प्रज्ञानंद का सफर समाप्त

Thu, 13 Nov 2025 09:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

एरिगेसी ने टाईब्रेकर के पहले सेट में ही लेको को 3-1 से हरा दिया, जबकि हरिकृष्णा ने पहला सेट ड्रॉ किया और फिर दूसरा सेट जीतकर कुल 2.5-1.5 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में पहुंच गए।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : AICF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। एरिगेसी और हरिकृष्णा ने शतरंज विश्व कप के चौथे दौर के टाईब्रेकर में क्रमश: हंगरी के पीटर लेको और स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को मात दी। हालांकि, भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद का सफर समाप्त हो गया और वह विश्व कप से बाहर हो गए। 
विज्ञापन

प्रज्ञानंद को डुबोव से मिली हार 
एरिगेसी ने टाईब्रेकर के पहले सेट में ही लेको को 3-1 से हरा दिया, जबकि हरिकृष्णा ने पहला सेट ड्रॉ किया और फिर दूसरा सेट जीतकर कुल 2.5-1.5 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में पहुंच गए। प्रज्ञानंद लय बरकरार नहीं रख सके और रूस के डेनियल डुबोव से हारकर इस साल के विश्व कप से बाहर हो गए। गौरतलब है कि 2023 में आयोजित पिछले चरण में इस युवा भारतीय ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन नॉर्वे के विजेता मैग्नस कार्लसन से हार गए थे।

एरिगेसी का सामना अब अरोनियन से होगा
एरिगेसी के लिए अगला दौर बेहद अहम होगा क्योंकि उनका सामना बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अमेरिका के लेवोन अरोनियन से होगा। अरोनियन सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस प्रतियोगिता में किसी के लिए भी मुश्किल प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकते हैं। जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अर्मेनिया के शांत सार्गस्यान को 2.5-1.5 से हराया।
विज्ञापन

इससे पहले विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराने वाले स्वेन ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और कैंडिडेट्स में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं। इस टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला जब एलेक्सी ग्रेबनेव ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को 2.5-1.5 से हरा दिया। वाचियर-लाग्रेव के बाहर होने का मतलब यह भी है कि अगर भारत के बचे हुए दो खिलाड़ी अगली बाधा पार कर लेते हैं तो उनके लिए आगे की राह आसान हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें