फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, मनोलो मार्केज ने हाल ही में दिया था इस्तीफा

Fri, 04 Jul 2025 04:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'सीनियर पुरूष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच एआईएफएफ महासचिव को रिपोर्ट करेगा और सभी मैचों और टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन के लिये जवाबदेह होगा।'
विज्ञापन
मनोलो मारक्वेज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने खराब फॉर्म से जूझ रही पुरूष टीम के नये मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। स्पेन के मानोलो मारकेज के जाने के बाद नये कोच की तलाश शुरू की गई। मारकेज ने एआईएफएफ के साथ आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। वह पिछले साल ही टीम से जुड़े थे।
विज्ञापन


एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'सीनियर पुरूष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच एआईएफएफ महासचिव को रिपोर्ट करेगा और सभी मैचों और टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन के लिये जवाबदेह होगा। मुख्य कोच राष्ट्रीय टीम विभाग, राष्ट्रीय टीम निदेशक और तकनीकी निदेशक के साथ मिलकर काम करेगा।'

इसके लिये युवा और सीनियर स्तर पर दस से 15 साल कोचिंग का अनुभव जरूरी है। लचीले, कुशल और संसाधन संपन्न होने की सामान्य आवश्यकताओं के अलावा एआईएफएफ यह भी चाहता है कि अगले कोच को संबंधों के प्रबंधन में अच्छा अनुभव हो, जरूरतों को समझने, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और मीडिया और प्रायोजकों सहित एआईएफएफ भागीदारों के साथ काम करने का अनुभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें