नोवाक जोकोविच ने बुधवार को सेंटर कोर्ट पर डैन इवांस को 6-3, 6-2, 6-0 से हराकर 19वीं बार विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ओपन युग में किसी भी पुरुष द्वारा सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में रोजर फेडरर से आगे निकल गए। विंबलडन में यह जोकोविच की कुल 99वीं जीत थी।