भारतीय महिला पहलवान अंजलि ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के 59 भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं, फ्री स्टाइल में चिराग ने 55 किग्रा भारवर्ग में कम से कम रजत पदक तय कर दिया है। नेहा शर्मा (57 भारवर्ग), शिक्षा (65 ) और मोनिका (68 भारवर्ग) कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। नेहा और मोनिका ने चीन और शिक्षा ने जापान की पहलवान को हराया। ग्रीको रोमन में रामचंद्र मोरे (55 भारवर्ग) ने भी कांस्य पदक अपनी झोली में डाला।
सेमीफाइनल में इअली की अयुरोरा को चित करने वालीं अंजलि फाइनल में यूक्रेन की सोलामिया से अंकों के आधार पर हार गईं। चिराग का फाइनल में किर्गिस्तान के अबदीमलिक काराचोव से मुकाबला होगा। अठारह साल के चिराग ने लगातार तीन कुश्तियां जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। अभिषेक गुप्ता (61 भारवर्ग), सुजीत (70 भारवर्ग) भी कांस्य की होड़ में हैं।