फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास रचने से कुछ ही दूर है भारतीय गोल्फर लाहिड़ी

Sun, 16 Aug 2015 05:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी मौजूदा पीजीए चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयां छूने की ओर बढ़ रहे हैं।  बतौर भारतीय लाहिड़ी ने 70-67-67 का कॉर्ड खेलकर नई उम्मीदें जगाईं हैं।
विज्ञापन


वह तीसरे दौर में दो अंडर-70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर मौजूद हैं। लाहिड़ी शनिवार को दूसरे दौर के बचे पांच होल खेलने के बाद तीन घंटे के अंदर तीसरा दौर खेलने के लिए उतरे।

वह यह मेजर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने की दावेदारी में हैं। एशिया से भी अभी तक ये यांग ने यह गौरव हासिल किया है। यांग ने 2009 में पीजीए चैंपियनशिप जीती थी। लाहिड़ी का स्कोर अभी 9 अंडर 207 है वह शीर्ष पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के जैसन डे से छह शॉट पीछे हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने भी उन्होंने पहले तीन राउंडों में अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरे राउंड में उनका 67 का स्कोर किसी भारतीय का श्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनसे पहले जीव मिल्खा सिंह ने 2008 पीजीए चैंपियनशिप और शिव कपूर ने दो साल पहले ब्रिटिश ओपन में बनाया था।

खुद लाहिड़ी ने 2012 ब्रिटिश ओपन में 68 का स्कोर किया था। जीव मिल्खा सिंह 2008 पीजीए चैंपियनशिप में पहले राउंड के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे, दूसरे राउंड के बाद वह संयुक्त आठवें, तीसरे राउंड के बाद संयुक्त सातवें पर और चैंपियनशिप की समाप्ति पर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे थे।

लगातार छठा और कुल सातवां मेजर टूर्नामेंट खेल रहे लाहिड़ी ने इनमें से चार में कट हासिल किया है। लाहिड़ी ने पिछले साल पीजीए चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लिया था और कट हासिल करने से चूक गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें