फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद ने एडम्स के साथ बाजी ड्रॉ खेली

Fri, 08 Feb 2013 09:16 PM IST
बदेन बदेन (जर्मनी)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने ग्रेंके चेस क्लासिक चैंपियनशिप में इंग्लैंड के माइकल एडम्स के साथ पहली बाजी ड्रॉ खेली। हाल ही में हुए टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट के आखिरी राउंड में चीन के वांग हाओ के खिलाफ आश्चर्यजनक हार का सामना कर चुके आनंद का प्रदर्शन हालांकि सकारात्मक रहा। आनंद की हर चाल का हालांकि एडम्स ने माकूल जवाब दिया।
विज्ञापन


छह खिलाड़ियों के डबल राउंड रोबिन मुकाबले के पहले राउंड के बाद इटली के फेबियानो कारुआना जर्मनी के जार्ज मीर के खिलाफ शानदार जीत के बाद शीर्ष पर हैं।

इटली के फेबियानो कारूआना ने छह खिलाड़ियों के दोहरे राउंड राबिन मुकाबले में बढ़त बना ली है। उन्होंने जर्मनी के जार्ज मेयेर को हराया। जर्मनी के अर्कादिज नेइडिश और डेनियल फ्रिडमैन के बीच दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। पहले दौर के बाद कारूआना का एक अंक है। आनंद, एडम्स, फ्रिडमैन और नेइडिश के आधे अंक हैं जबकि मेयेर खाता नहीं खोल सके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें