वर्ल्ड चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने यहां फाइनल मास्टर्स में लगातार सातवीं बाजी भी ड्रा खेली। इस दौर में आनंद का मुकाबला विश्व के नंबर दो खिलाड़ी आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन से थी। छह खिलाड़ियों के राउंड-रोबिन टूर्नामेंट में आनंद चौथे पायदान पर हैं।
नार्वे के मैग्नस कार्लसन स्पेन ने फ्रांसिस्को वालेजो पोंस के खिलाफ जीत हासिल की। दूसरी जीत के साथ कार्लसन टॉप पर चल रहे इटली के फेबियानो कारुना के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। अब टूर्नामेंट में सिर्फ तीन राउंड और बचे हैं। ऐसे में आनंद को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।