वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने यहां पांचवें शतरंज मास्टर्स फाइनल के चौथे राउंड में रूस के सर्गेई कारजाकिन से ड्रा खेला। चार बाजियों में आनंद का यह चौथा ड्रा है। अब चार अंकों से वह चौथे स्थान पर जबकि इटली के फैबियानो कारूआना ने स्पेन के फ्रैंसिस्को वालेजो पोंस पर शानदार जीत दर्ज की और वह तीसरी जीत से तालिका में 10 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।