मैकलारेन फार्मूला वन टीम में मैक्सिको के सर्जियो पेरेज ने टीम के स्टार ड्राइवर लुईस हैमिल्टन की जगह ले ली है। वह एफ वन के अगले सीजन से इस टीम का हिस्सा होंगे। हेमिल्टन ने अब मर्सिडीज के साथ करार कर लिया है।
मैक्लारेन एफ वन टीम ने इसकी जानकारी दी। नोएडा के बुद्ध सर्किट में होने जा रही इंडियन ग्रांप्री पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बीच सात बार के चैंपियन माइकल शूमाकर के सन्यास की अटकलें भी तेज हो गई हैं लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि शूमाकर हैमिल्टन की टीम में एंट्री के बाद सन्यास लेंगे या किसी और टीम का हिस्सा बनेंगे।