फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बाजी महज 67 मिनट में ड्रॉ पर खत्म

Mon, 11 Nov 2013 01:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथ आनंद और नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में रविवार को दूसरी बाजी भी ड्रा रही।
विज्ञापन


चेन्नई में खेली जा रही चैंपियनशिप की दूसरी बाजी में आनंद सफेद मोहरों से खेल रहे थे लेकिन इसके बावजूद वह विश्व के नंबर वन खिलाड़ी कार्लसन को मात नहीं दे सके।

दिलचस्प बात यह है कि यह बाजी महज 67 मिनट में 24 चालों तक ही चली। आनंद पिछले तीन सालों में एक बार भी कार्लसन पर जीत हासिल करने में नाकाम रहे हैं।
 
दोनों खिलाड़ियों के बीच शनिवार को खेली गई पहली बाजी का भी कोई परिणाम नहीं निकला था। इस बाजी में आनंद काले मोहरों से खेले थे और यह बाजी सिर्फ 16 चालों तक चली थी।
विज्ञापन


14 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाली इस चैंपियनशिप में अभी 10 बाजी और खेली जानी शेष हैं।

बाजी ड्रॉ होने के बाद आनंद ने कहा, "आज माफी मांगने की मेरी बारी है। 12 चालों के बाद स्थिति काफी कठिन हो गई थी। मैंने अतीत में इस बारे में अध्ययन किया था। स्थिति काफी जटिल हो गई थी और वास्तव में मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। यह बिल्कुल स्पष्ट है। कार्लसन का पहला मूव काफी चौंकाने वाला था और इसके बाद चीजें काफी जोखिमभरी हो गई थी।"
विज्ञापन


वहीं कार्लसन ने कहा, "मैं शुरुआती मूव के बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा। मेरे विचार से यह उसी तरह की शुरुआत थी जैसी मैं अन्य टूर्नामेंट में करता हूं। आनंद कई साल तक वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और मेरे कई विपक्षियों को शिकस्त भी दे चुके हैं। साफ है कि वह काफी कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें